- Hindi News »
- India »
- Indian Aircraft Bill 2014 Passed In Lok Sabha
लोकसभा में भारतीय वायुयान विधेयक-2014 ध्वनिमत से मंजूर, जानिए क्या होंगे बदलाव
नागरिक विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने शुक्रवार को सदन में चर्चा का जवाब दिया और भारतीय वायुयान विधेयक-2014 ध्वनिमत से मंजूर होने की जानकारी दी। इससे आने वाले दिनों में कई बदलाव दिखायी देंगे...
- Written By: विजय कुमार तिवारी

नागरिक विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू (सौ. सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : लोकसभा ने विमान के डिजाइन, निर्माण, रखरखाव, संचालन और बिक्री सहित विमानन उद्योग के विभिन्न पहलुओं को विनियमित करने के प्रावधानों वाले भारतीय वायुयान विधेयक, 2024 को शुक्रवार को ध्वनिमत से पारित कर दिया। विरोधी दलों के सुझावों को खारिज करते हुए इसे पारित किया, जिससे आने वाले दिनों में कई बदलाव दिखेंगे।
विधेयक पर सदन में बृहस्पतिवार को चर्चा पूरी हो गयी थी और नागरिक विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने शुक्रवार को सदन में चर्चा का जवाब दिया, जिसके बाद सदन ने विभिन्न विपक्षी सदस्यों के संशोधन प्रस्तावों को खारिज कर दिया तथा विधेयक को ध्वनि मत से मंजूरी दे दी।
भारतीय वायुयान विधेयक 2024 के कानून बनने के साथ ही विमानन कानून में मौजूदा विसंगतियों को दूर करेगा और इस उद्योग को बढ़ने में मदद करेगा। नायडू ने नये कानून की आवश्यकता को रेखांकित किया और कहा कि विमान अधिनियम, 1934 पिछले कुछ वर्षों में अपने कई संशोधनों के कारण पुराना हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
अजित पवार प्लेन क्रैश में साजिश का शक! रोहित पवार ने PM मोदी को लिखा पत्र, उड्डयन मंत्री के इस्तीफे की मांग
Ajit Pawar Plane Crash: नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू ने CM फडणवीस को लिखा पत्र, महाराष्ट्र सरकार से की ये मांग
Ajit Pawar Plane Crash: ATC के साथ आखिरी बातचीत आई सामने! जानें क्रैश से 2 मिनट पहले विमान में क्या हुआ?
आज से प्रभावी होगा नया भारतीय वायुयान अधिनियम, 90 साल पुराने अधिनियम की जगह लेगा, सस्ती होगी हवाई यात्रा
लोकसभा में 31 जुलाई को पेश किए गए इस विधेयक का उद्देश्य ‘‘विमान के डिजाइन, निर्माण, रखरखाव, संचालन और बिक्री सहित विमानन उद्योग के विभिन्न पहलुओं को विनियमित करना” है। नायडू ने बताया कि 1934 के अधिनियम में 21 संशोधन किए गए, जिसके परिणामस्वरूप, विशेष रूप से नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) जैसे आंतरिक संगठनों की शक्तियों और कार्यों के संबंध में अस्पष्टताएं और विरोधाभास उत्पन्न हुए।
इसे भी पढ़ें…जम्मू-कश्मीर में जल्द से जल्द चुनाव कराने की तैयारी, मुख्य चुनाव आयुक्त कर रहे दौरा
नागरिक विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने बताया कि इन मुद्दों ने विमानन क्षेत्र में भ्रम पैदा किया है, जिससे संबंधित अधिकारियों के लिए प्रभावी ढंग से काम करना मुश्किल हो गया है। मंत्री ने जोर देकर कहा कि ‘‘पूरे अधिनियम को नया रूप देने की सख्त जरूरत थी” और यही वजह है कि सरकार ने नया कानून पेश किया है।
नागरिक विमानन मंत्री ने भारत के विमानन कानूनों को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने के महत्व पर भी जोर देते हुए कहा कि प्रस्तावित अधिनियम मौजूदा विसंगतियों को दूर करेगा और उद्योग को विकसित होने में मदद करेगा।
Indian aircraft bill 2014 passed in lok sabha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बुद्ध पूर्णिमा पर तुला राशि में चंद्रमा का गोचर, मेष सहित इन राशियों का होगा भाग्योदय
May 01, 2026 | 01:02 AMVastu Tips: सिरहाने की सही दिशा से बदल सकती है किस्मत, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र
May 01, 2026 | 12:02 AMक्या GT के खिलाफ विराट कोहली ने ‘लांघी लक्षमण रेखा’? अंपायर से हुई तगड़ी बहस, भुगतना पड़ सकता है खामियाजा
Apr 30, 2026 | 11:51 PMVaishakh Purnima: वैशाख पूर्णिमा पर कर लें ये 5 उपाय, चमक उठेगी सोई हुई किस्मत, मां लक्ष्मी की खूब बरसेगी कृपा
Apr 30, 2026 | 11:40 PMगौ प्रतिष्ठा पर शंकराचार्य ने वाराणसी में भरी हुंकार; कहा- किसी सरकार ने नहीं किया सनातन भावना का सम्मान
Apr 30, 2026 | 11:34 PM‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PMMakeup Tips: पसीने से मेकअप को खराब होने से कैसे बचाएं? यहां जानिए 5 बेहतरीन टिप्स और आज़मा कर भी देखिए
Apr 30, 2026 | 11:16 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM
Exit Poll Analysis: सच या महज अंदाजा? जानें 2004 में कैसे फेल हुए थे सारे सर्वे और क्या है इतिहास, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:29 PM














