खत्म नहीं हुआ है 'ऑपरेशन सिंदूर'..., भारतीय वायु सेना के बयान से कांपा पाकिस्तान, सीजफायर के बाद क्यों हुआ ये ऐलान

Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव में भले ही संघर्ष विराम का ऐलान हो गया है, लेकिन भारतीय वायु सेना ने ये साफ कर दिया है कि अभी भी ऑपरेशन सिंदूर जारी है। इस ऐलान से पाकिस्तान खौफ में आ गया होगा।
भारत-पाक संघर्ष विराम के बाद भारतीय वायुसेना ने किया ऐलान, ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी
ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: पाकिस्तान के लिए ऑपरेशन सिंदूर किसी बुरे सपने से कम नहीं है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान को आतंकवादी हमले का जो मुंहतोड़ जवाब दिया है, इससे पड़ोसी मुल्क की हालत खराब हो गई है। ऐसे में अब भारतीय वायु सेना के नए बयान से पाकिस्तान में खलबली मच गई है।

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव में भले ही संघर्ष विराम का ऐलान हो गया है, लेकिन वायुसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद साफ किया है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। इस मुद्दे पर समय आने पर डिटेल में जानकारी दी जाएगी।

वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है कि ''अब तक दिए गए काम पूरे हो चुके हैं। वायुसेना ने कहा कि हमने भविष्य के लिए भी कई लक्ष्य तय किए हैं। इसके साथ ही अब तक सभी ऑपरेशन सोच-समझकर किए गए और सफल रहे हैं। जल्द ही इन ऑपरेशनों की पूरी जानकारी साझा की जाएगी।''

उन्होंने आगे लिखा- ''चूंकि ऑपरेशन अभी भी जारी है, इसलिए समय रहते विस्तृत जानकारी दे दी जाएगी। साथ ही वायुसेना सभी से अपील करती है कि वे अटकलें लगाने और अपुष्ट जानकारी फैलाने से बचें।' वायुसेना का यह बयान पीएम मोदी से मुलाकात के बाद आया है।

भारतीय वायुसेना के इस ऐलान के बाद पाकिस्तान की नींद उड़ना तय है। क्योंकि, भारतीय सेना द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन सिंदूर का मकसद ही आतंकवाद को खत्म करना है। इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। जबकि पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया था। भारत की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान भड़क गया था।

जानकारी के लिए बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटक मारे गए थे। इस घटना के बाद से ही लोग पाकिस्तान से बदला लेने की मांग कर रहे थे। इसी के तहत 7 मई को यह ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसने पाकिस्तान पर कहर बरपाया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com