-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- India Rejects Pakistan Allegations Oic Response Kashmir Internal Matter
MEA का दो-टूक जवाब: झूठ फैलाना बंद करे पाकिस्तान, OIC को साफ शब्दों में चेतावनी
- Written By: सौरभ शर्मा
भारत ने OIC और पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि वह किसी भी झूठे प्रचार को बर्दाश्त नहीं करेगा। पाक के आरोपों पर MEA ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पूरी तरह वैध और आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई थी।

OIC की हालिया बैठक में भारत पर की गई टिप्पणियों MEA का बयान
ऩई दिल्ली: भारत ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर घेरा है। इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) की हालिया बैठक में भारत पर की गई टिप्पणियों को लेकर विदेश मंत्रालय (MEA) ने कड़ा बयान जारी करते हुए इन आरोपों को झूठा, भ्रामक और पाकिस्तान की राजनीतिक चाल बताया। भारत ने स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर भारत का आंतरिक और संवैधानिक हिस्सा है, और इस पर बाहरी हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश नहीं है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद को अपनी सरकारी नीति बना लिया है और अब OIC मंच का दुरुपयोग कर रहा है। उन्होंने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का प्रत्यक्ष उदाहरण है। भारत ने OIC से आग्रह किया कि वह तथ्यों को समझे और अपने मंच का इस्तेमाल किसी देश की दुष्प्रचार रणनीति के लिए न होने दे।
OIC को भारत की दो-टूक चेतावनी
MEA ने OIC को चेताते हुए कहा कि अगर वह पाकिस्तान के झूठे प्रचार का मंच बनता है, तो इससे उसकी साख और प्रभावशीलता दोनों पर सवाल उठेंगे। मंत्रालय ने यह भी कहा कि यह विडंबना है कि पाकिस्तान, जो खुद मानवाधिकारों के उल्लंघन, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार और आतंकवाद के समर्थन के लिए कुख्यात है, वह आज मानवाधिकार और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर उपदेश दे रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
ASEAN 59th Anniversary: आसियान की रोशनी से जगमगा उठा कुतुबमीनार, नई दिल्ली में 59वीं वर्षगांठ का हुआ आयोजन
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
चीन-पाक के एयरबेस अब भारत के निशाने पर, फ्रांस की सीक्रेट डील से कांपे दुश्मन, जानें क्या है FCAS प्रोजेक्ट
Tariff Sanctions: भारत समेत 5 देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाएगा अमेरिका, सीनेट में ऐतिहासिक बिल पास
यह भी पढ़ें: ‘जवान जो ठानते हैं, वो करते हैं’, शाह ने बताई नक्सल खत्म करने की टाइमलाइन
‘ऑपरेशन सिंदूर’ को बताया वैध आत्मरक्षा
पाकिस्तान की ओर से लगाए गए भारत पर ‘बिना उकसावे के सैन्य कार्रवाई’ के आरोपों पर MEA ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” पूरी तरह वैध और आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई थी, जिसे आतंकी अड्डों को निशाना बनाकर अंजाम दिया गया। भारत ने कहा कि पाकिस्तान के मिसाइल हमलों ने नागरिकों की जान ली है, जिसे छिपाया नहीं जा सकता। भारत ने इस बार OIC और पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि वह किसी भी झूठे प्रचार को बर्दाश्त नहीं करेगा। MEA का यह बयान न केवल पाकिस्तान की पोल खोलता है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की स्थिति को और मजबूत करता है।
India rejects pakistan allegations oic response kashmir internal matter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कोई मिल गया से साउथ फिल्मों तक बनाई पहचान, निजी जिंदगी ने बटोरी सुर्खियां, ऐसी रही हंसिका मोटवानी की जर्नी
Aug 09, 2026 | 06:17 AMBirthday Horoscope: इस तारीख को जन्मे बच्चे होंगे निडर और स्पष्टवादी, स्वतंत्र सोच से बनाएंगे अलग पहचान
Aug 09, 2026 | 06:15 AMMonsoon Driving Tips: बारिश में कार चलाते हैं तो भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, वरना पड़ सकता है भारी
Aug 09, 2026 | 06:00 AMजेब में रखें AI Translator, Google का नया डिवाइस बिना इंटरनेट करेगा भाषा का अनुवाद, जानिए कैसे करता है काम
Aug 09, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal : इन राशियों को मिलेगा धन-लाभ और प्रमोशन का मौका, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Aug 09, 2026 | 12:05 AMसतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
Aug 08, 2026 | 11:14 PMमुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
Aug 08, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM













