-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- India Rank In Global Gender Gap Index World Economic Forum Report
पुरुषों के मुकाबले आधे से भी कम कमा रही महिलाएं, जेंडर इक्वलिटी के मामले में 2 रैंक और पिछड़ा भारत
- Written By: अंजू वशिष्ठ
ग्लोबर जेंडर गैप की ओर से ग्लोबल जेंडर अंतर सूचकांक प्रकाशित किया गया। इस रैंकिग में दक्षिण एशिया में भारत वैश्विक लैंगिक अंतर सूचकांक में बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका और भूटान के बाद पांचवें स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान सबसे निचले पायदान पर है।

कॉन्सेप्ट इमेज (सौजन्य- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारत की महिलाएं पुरुषों के मुकाबले कमाने में भी अभी भी पीछे हैं। भारत आर्थिक लैंगिक समानता में सबसे निचले स्तर वाले देशों की लिस्ट में है। इसके साथ ही विश्व आर्थिक मंच (ग्लोबल इकोनॉमिक फोरम) के ग्लोबल जेंडर अंतर सूचकांक में भारत दो पायदान नीचे खिसककर 129वें स्थान पर आ गया, जबकि आइसलैंड ने सूची में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।
बुधवार को ग्लोबल इकोनॉमिक फोरम की ओर से ग्लोबल जेंडर अंतर सूचकांक प्रकाशित किया गया। इस रैंकिग में दक्षिण एशिया में भारत वैश्विक लैंगिक अंतर सूचकांक में बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका और भूटान के बाद पांचवें स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान सबसे निचले पायदान पर है।
वैश्विक स्तर पर 146 देशों की इस सूची में सूडान सबसे निचले स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान तीन स्थान नीचे खिसककर 145वें पायदान पर आ गया है। बांग्लादेश, सूडान, ईरान, पाकिस्तान और मोरक्को के साथ भारत कम आर्थिक समानता वाले देशों में शामिल है। इन सभी देशों में अनुमानित अर्जित आय में 30 प्रतिशत से कम लैंगिक समानता दर्ज की गई
सम्बंधित ख़बरें
बांग्लादेश में Gen Z का हल्लाबोल, शिक्षा मंत्री की टिप्पणी पर भड़के छात्र; ढाका से चटगांव तक भारी बवाल
बांग्लादेश में खूनी कोहराम! चाय की दुकान पर बैठे पत्रकारों पर अंधाधुंध गोलीबारी, दहल उठा खुलना शहर
पिता Ziaur Rahman की हत्या का इंसाफ! बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान ने 45 साल बाद कातिल को भेजा जेल
शेख हसीना के एक ऐलान से बांग्लादेश में हड़कंप, सरकार ने मीडिया के लिए जारी किया फरमान, कहा- होगी कार्रवाई
भारतीय महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी
वहीं माध्यमिक शिक्षा में नामांकन के मामले में भारत ने सबसे अच्छी लैंगिक समानता दिखाई है, जबकि महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण के मामले में देश वैश्विक सूची में 65वें स्थान पर है। पिछले 50 वर्षों में महिला/पुरुष राष्ट्राध्यक्षों के साथ समानता के मामले में भारत 10वें स्थान पर है।
इन जगहों पर पीछे रह गया भारत
डब्ल्यूईएफ के मुताबिक, 140 करोड़ से अधिक की आबादी वाले भारत का 2024 में लैंगिक अंतर 64.1 प्रतिशत रहा। भारत पिछले वर्ष 127वें स्थान पर था और सूची में दो पायदान नीचे जाने की मुख्य वजहों में ‘शिक्षा प्राप्ति’ और ‘राजनीतिक सशक्तिकरण’ मापदंडों में आई मामूली गिरावट है।
भारत में पुरुषों के मुकाबले 40 रुपये कमाती है महिलाएं
भारत की आर्थिक समानता 39.8 प्रतिशत है। इसका मतलब है कि भारत में अगर पुरुष किसी काम के लिए 100 रुपये कमाते हैं, तो उसी काम के लिए महिलाएं औसतन हर 39.8 रुपये कमाती हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत का आर्थिक समानता में स्कोर सुधार है।
रिपोर्ट के मुताबिक ‘आर्थिक भागीदारी’ और ‘अवसर’ मापदंडों में थोड़ा सुधार हुआ है। डब्ल्यूईएफ ने कहा कि भारत में आर्थिक समानता पिछले चार वर्षों से ऊपर की ओर बढ़ रही है। अभी इसे साल 2012 के 46 फीसदी के स्तर पर लौटने के लिए 6.2 प्रतिशत अंकों की बढ़ोतरी की जरूरत है।
बांग्लादेश सबसे निचली रैंक पर
इन आकंड़ों में बांग्लादेश की आर्थिक लैंगिक समानता सबसे निचले स्तर 31.1 प्रतिशत पर है। इन दो देशों के अलावा, सूडान में 33.7 प्रतिशत, ईरान में 34.3 प्रतिशत, पाकिस्तान में 36 प्रतिशत और मोरक्को में 40.6 प्रतिशत की आर्थिक लैंगिक समानता देखी गई।
(एजेंसी- इनपुट के साथ)
India rank in global gender gap index world economic forum report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NEET टॉपर श्रावणी कुडाले सुनेत्रा पवार ने किया वीडियो कॉल, बारामती की बेटी को दी बधाई
Jul 18, 2026 | 12:28 PMअंडर-19 वर्ल्ड कप हीरो मंजीत कालरा गिरफ्तार, LPL में मैच फिक्सिंग के आरोप से मचा हड़कंप
Jul 18, 2026 | 12:27 PMनागपुर में चाकू की नोक पर अपहरण, दुष्कर्म और फिर पत्थरों से कुचलने का प्रयास; विशेष अदालत ने दोषी को भेजा जेल
Jul 18, 2026 | 12:27 PMपन्ना टाइगर रिजर्व में हड़कंप! सबसे सुरक्षित कोर एरिया में हिरण का शिकार, वन विभाग ने एक आरोपी को दबोचा
Jul 18, 2026 | 12:23 PMTET Paper Leak के बाद सरकार का बड़ा फैसला, महाराष्ट्र की सभी सरकारी परीक्षाएं होंगी ऑनलाइन; कमेटी गठित
Jul 18, 2026 | 12:21 PMआखिर कौन है समय रैना के साथ नजर आई मिस्ट्री गर्ल? वायरल फोटो पर खुद कॉमेडियन ने तोड़ी चुप्पी
Jul 18, 2026 | 12:17 PMकोड़ा गोलीकांड पर सियासत तेज; पीड़ित परिवार से मिले पूर्व विधायक विक्रम सिंह नातीराजा लगाए गंभीर आरोप
Jul 18, 2026 | 12:11 PMवीडियो गैलरी

थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PM
आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM














