- Hindi News »
- India »
- Increase Covid Testing And Send Vaccination Data On Time Health Ministers Meeting With 9 States
स्वास्थ्य मंत्री की 9 राज्यों के साथ बैठक, कहा- कोविड टेस्टिंग बढ़ाए और टीकाकरण का डेटा समय से भेजें
- Written By: किर्तेश ढोबले

मनसुख मंडाविया (Photo Credits-ANI Twitter)
नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी (Corona Virus) की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। लगातार नए मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इसी बीच, मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया (Dr. Mansukh Mandaviya) ने 9 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ कोरोना और टीकाकरण प्रगति के लिए स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों को सलाह दी कि कोविड जांच और टीकाकरण का डेटा समय से भेजें।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा कि, इस समय बड़ी संख्या में लोग घर पर ही होम आइसोलेशन का ऑप्शन चुन रहे है। ऐसे में राष्ट्रीय दिशानिर्देशों के मुताबिक उनकी निगरानी की जानी चाहिए। इस बैठक में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, लद्दाख, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री शामिल रहे। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि, उन राज्यों में कोरोना जांच बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए, जिसमें हाल ही की दिनों में कमी देखी गई है।
Union Health Minister Dr Mansukh Mandaviya reviews public health preparedness to COVID-19 & vaccination progress with 9 States/UTs; urges them to focus on tele-consultation like eSanjeevani, and efficient monitoring of those in home isolation pic.twitter.com/AxwMic6FSy — ANI (@ANI) January 25, 2022
देश में 2,55,874 नए मामले आए सामने
उल्लेखनीय है कि, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के ढाई लाख से अधिक मरीज सामने आए है। जबकि 614 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना संक्रमण दर 15.2 फीसदी है। वहीं, कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 22 लाख से अधिक हैं। राहत की बात यह है कि 2,67,753 लोग महामारी से ठीक हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कोरोना का क्रूरतम वार…एक्टिव केस 1000 के पार, फिर से घरों में कैद होंगी जिंदगियां?
कोरोना की वापसी के बीच इन 5 स्मार्ट गैजेट्स से करें अपने घर को सुरक्षित, संक्रमण से मिल सकती है राहत
कोरोना की वापसी: जानिए किस राज्य में कितने एक्टिव केस, यहां मिलेगा ऑफिशियल डेटा
कोरोना की दस्तक से सहमे लोग, हॉन्गकांग में मिले 31 मरीज, अन्य देशों में भी मंडरा रहा संकट
देश में मौजूदा समय में कोविड के 22,36,842 एक्टिव केस हैं। अब तक इलाज के बाद 3,70,71,898 लोग रिकवर हुए हैं। जबकि कोरोना की चपेट में आने से 4,90,462 लोगों की मौत हुई है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,62,92,09,308 पहुंच गया है।
Increase covid testing and send vaccination data on time health ministers meeting with 9 states
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘ब्लैक बॉक्स सुरक्षित, 70% सबूत मेरे पास’, अजित पवार विमान हादसे को लेकर रोहित पवार का बड़ा खुलासा, मचा हड़कंप
Feb 23, 2026 | 05:00 PMअमरावती जिला अस्पताल के ICU पर भारी दबाव, 10 महीने में 1387 मरीज भर्ती, संसाधनों की कमी से 245 ने तोड़ा दम
Feb 23, 2026 | 04:59 PMथिएटर्स के बाद OTT पर धमाल मचाने को तैयार सूरज बड़जात्या, अपकमिंग वेब सीरीज को लेकर कही ये बात
Feb 23, 2026 | 04:57 PM‘शरद पवार न होते तो जल उठता महाराष्ट्र’, बजट सत्र में भास्कर जाधव ने अजित पवार के निधन पर जताया बड़ा संशय
Feb 23, 2026 | 04:55 PM326 दिन-दुर्गम इलाका और 7 खूंखार आतंकी! ARMY ने सुनाई ऑपरेशन त्राशी-1 की कहानी, रोमांचित कर देगा सेना का शौर्य
Feb 23, 2026 | 04:51 PMT20 World Cup: सेमीफाइनल के लिए पाकिस्तान को जीत जरूरी, इंग्लैंड के खिलाफ है बेहद खराब रिकॉर्ड
Feb 23, 2026 | 04:49 PMसपा सुप्रीमो का भाजपा पर वार, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर लिखा- भाजपा हटाओ, सनातन बचाओ
Feb 23, 2026 | 04:46 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














