- Hindi News »
- India »
- Imd Issues Yellow Alert Regarding Heat Wave In Telangana Advice Not To Go Out Between 12 To 3 Pm
IMD ने तेलंगाना में ‘लू’ को लेकर जारी किया ‘येलो अलर्ट’, 12 से 3 बजे तक बाहर नहीं निकलने की सलाह
- Written By: शुभम सोनडवले

PTI Photo
हैदराबाद/मुंबई. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तेलंगाना में लू को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। इसके मद्देनजर राज्य सरकार ने भी लोगों को सावधानी बरतने को लेकर स्वास्थ्य परामर्श जारी किया है। राज्य में अधिकतम तापमान के 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने और शुष्क मौसम की संभावना जताई गई है।
वहीं, महाराष्ट्र के मुंबई में अत्याधिक गर्मी की आशंका को देखते हुए स्थानीय निकाय ने ‘कोल्ड रूम’ स्थापित किए हैं तेलंगाना में शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि लू के अलर्ट के मद्देनजर राज्य स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को परामर्श जारी किया कि वे धूप में खासकर दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच, बाहर निकलने से बचें।
विभाग ने कहा कि लोग शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय पदार्थ या चीनी वाले पेय पदार्थ का सेवन करने से बचें क्योंकि इससे शरीर के अधिक तरल पदार्थ की हानि होती है या पेट में ऐंठन हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया लोक अदालत में आपसी समझौते से हजारों मामलों का समाधान, बिजली-बैंक रिकवरी समेत 3.69 करोड़ रुपये वसूले गए
नागपुर में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, प्रशासन ने किया इनकार; फिर भी ईंधन संकट की चर्चा तेज
महाराष्ट्र पुलिस में बड़ा स्कैम! लातूर SP ऑफिस के कर्मचारियों ने डकारे 2.38 करोड़, ऐसे खुला 10 साल पुराना राज
‘सोना सिर्फ गहना नहीं’, PM की अपील से सराफा बाजार में चिंता, नागपुर की महिलाओं की इस दो टूक राय
आईएमडी के अनुसार, शनिवार को तेलंगाना के खम्मम, नलगोंडा, सूर्यापेट, महबूबनगर, नगरकुर्नूल, वानपर्ति, नारायणपेट और जोगुलम्बा गदवाल जिलों के अलग-अलग इलाके में लू चलने की संभावना है। उधर, मुंबई में अत्याधिक गर्मी की आशंका को देखते हुए स्थानीय निकाय ने ‘कोल्ड रूम’ स्थापित किए हैं और सभी अस्पताल तथा स्वास्थ्य केंद्रों में लू लगने की बीमारी के उपचार के लिए संबंधित दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उसने 103 ‘हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे आपला दवाखाना’ (जन औषधालय) में एसी लगा दिए हैं। विज्ञप्ति में कहा, “चौदह प्रमुख अस्पतालों, सामान्य अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज में लू की चपेट में आने वाले मरीजों के उपचार के लिए बनाए गए कोल्ड रूम में दो-दो बिस्तर होंगे। रोकथाम के लिए चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है।”
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “अप्रैल और मई तुलनात्मक रूप से अधिक गर्म होते हैं और इसलिए लू लगने का खतरा होता है। स्थानीय निकाय लू लगने से बचने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरुकता पैदा करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।” (एजेंसी)
Imd issues yellow alert regarding heat wave in telangana advice not to go out between 12 to 3 pm
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गोंदिया लोक अदालत में आपसी समझौते से हजारों मामलों का समाधान, बिजली-बैंक रिकवरी समेत 3.69 करोड़ रुपये वसूले गए
May 12, 2026 | 12:37 PMहोर्मुज की नाकेबंदी पर ईरान ने दी सफाई, भारत को हो रही परेशानी से खुश नहीं तेहरान, कहा- हमें अफसोस है पर…
May 12, 2026 | 12:30 PMLand Tax: क्या खेती की जमीन बेचने पर टैक्स लगता है? जानें नियम और टैक्स बचाने के तरीके
May 12, 2026 | 12:30 PMनागपुर में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, प्रशासन ने किया इनकार; फिर भी ईंधन संकट की चर्चा तेज
May 12, 2026 | 12:28 PMSeerat Kapoor ने ‘अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी’ कमेंट पर दिया करारा जवाब, बोलीं- महिलाओं का सम्मान करना सीखो
May 12, 2026 | 12:24 PMInternational Nurses Day 2026: क्या है इस साल के नर्स डे का थीम, हेल्थकेयर में नर्से निभाती है स्ट्रांग पिलर क
May 12, 2026 | 12:22 PMलेट नाइट Rapido राइड बनी डरावना अनुभव, राइडर ने लड़की को लगातार कॉल और आपत्तिजनक वीडियो कॉल किए
May 12, 2026 | 12:22 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM












