-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- If Anything Happens To Kirodi Lal Meena There Will Be An Earthquake Congress Mla Ramlal Meena
सांसद मीणा को खरोंच भी आई तो भूकंप आ जायेगा : कांग्रेस विधायक
- Written By: काजल चोपड़े
भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर उदयपुर के दर्जी कन्हैयालाल की उसकी दुकान पर दो लोगो ने 28 जून को चाकू से निमर्म हत्या कर दी थी।

जयपुर: भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) को जान से मारने की मिली धमकी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए एक कांग्रेस विधायक ने कहा कि सांसद को खरोंच भी आई तो भूकंप आ जायेगा।
प्रतापगढ़ के कांग्रेस विधायक (Congress MLA) रामलाल मीणा ने सोमवार रात सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा, ‘‘ डॉ किरोड़ी लाल मीणा को धमकी ठीक है, लेकिन अगर उन्हें कोई खरोंच आई तो ‘‘भूकंप” आ जायेगा। पार्टी अलग हो सकती है, लेकिन डॉ साहब गरीबों के मसीहा हैं। उनमें हमेशा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की भावना रहती है। ”
मीणा को धमकी भरे पत्र के बारे में उन्होंने कहा कि राजनीतिक कारणों से किसी ने ऐसा किया होगा। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री जल्द ही मामले की तह तक जाएंगे और दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा। किरोड़ी लाल मीणा ने सोमवार को नयी दिल्ली में अपने पंडारा रोड बंगले पर जान से मारने की धमकी भरा हस्तलिखित नोट मिलने के बाद शिकायत दर्ज कराई थी।
सम्बंधित ख़बरें
‘मुझे सिर्फ लोगों को बेवकूफ बनाकर वोट लेना आता है’, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के बयान पर मचा बवाल! देखें VIDEO
किरोड़ी के छापों से सरकार में हलचल, क्या अपने ही मंत्रियों पर टारगेट कर रहे हैं कृषि मंत्री
Rajasthan: राणा सांगा को लेकर ये क्या बोल गए बाबा रामदेव, खुले मंच से राजस्थान के इस मंत्री से कर डाली तुलना
उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करने के लिये कहा है। खुद को कादिर अली राजस्थानी बताने वाले एक व्यक्ति ने नोट में कहा है कि भाजपा सांसद ‘‘मुसलमानों के खिलाफ जहर उगलते हैं और हिन्दुओं की वकालत करते हैं और खुद को हिंदू नेता मानते हैं।”
पत्र में उस व्यक्ति ने कहा कि कुछ दिन पहले मीणा ने उदयपुर हत्याकांड के मृतक कन्हैया लाल के परिवार को एक महीने का वेतन देने की घोषणा की थी और मुसलमानों को तालिबानी कट्टरपंथी कहा था। कतिपय पत्र में ‘पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने वालों को सबक सिखाने’ की बात कही गई है। किरोडी मीणा ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं इस प्रकार की धमकियों से डरने वाला नहीं हूं। मैं लगातार जिहादियों और इन्हें संरक्षण देने वाली राजनीतिक शक्तियों की पोल खोलता रहूंगा। चाहे मेरी जान ही क्यों न चली जाए।”
मीणा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और नई दिल्ली के पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है कादिर अली ने पत्र में कहा, ‘‘जो गुस्ताखी करने वालो की मदद करेगा , उसको हम सबक सिखा देंगे, भले ही वह बडा नेता ही क्यों ना हो । इसलिये अब किरोड़ीलाल मीणा अब तेरा नंबर है क्योंकि तू खुद को बड़ा नेता हिन्दूवादी नेता और हिन्दुओं के पैरोकार समझ कर हम मुसलमानों के खिलाफ जहर उगलता रहा है।”
भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर उदयपुर के दर्जी कन्हैयालाल की उसकी दुकान पर दो लोगो ने 28 जून को चाकू से निमर्म हत्या कर दी थी। निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने एक टीवी बहस के दौरान पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कुछ कथित विवादास्पद टिप्पणी की थी। (एजेंसी)
If anything happens to kirodi lal meena there will be an earthquake congress mla ramlal meena
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा में 72 करोड़ जुर्माना बकाया कंपनी को फिर मिला रेत घाट ठेका, जनप्रतिनिधियों का विरोध
Jul 18, 2026 | 01:25 PMबहराइच में मगरमच्छ ने मासूम को जिंदा निगला; 7 मिनट तक लड़ते रहे चाचा, फिर भी नहीं बचा सके भतीजे की जान
Jul 18, 2026 | 01:24 PMPM Balendra Shah: नेपाल में युवाओं का विरोध प्रदर्शन, पीएम बनने के 4 महीने में मांगा बालेंद्र शाह से इस्तीफा
Jul 18, 2026 | 01:13 PMसोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल भेजने की घटना पर महाराष्ट्र में सियासी घमासान, विपक्ष हुआ हमलावर
Jul 18, 2026 | 01:12 PMवर्धा में बीएलओ शिक्षकों के निलंबन पर बवाल, प्रहार शिक्षक संगठन ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
Jul 18, 2026 | 01:09 PMमुंबई एयरपोर्ट पर DRI का बड़ा एक्शन: बैंकॉक से लाया 7.49 करोड़ का सोना जब्त; एयरपोर्ट स्टाफ सहित 6 गिरफ्तार
Jul 18, 2026 | 01:04 PMLow Investment में महिलाएं शुरू कर सकती हैं ये 8 बिजनेस, हर महीने होगी अच्छी कमाई
Jul 18, 2026 | 01:04 PMवीडियो गैलरी

सफेद चादर से ढका मंच, डॉक्टर बनकर घुसी दिल्ली पुलिस, फिर… देखें जंतर-मंतर पर बवाल का पूरा VIDEO
Jul 18, 2026 | 12:37 PM
थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PM
आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM














