हैदराबाद में धू-धू कर जल उठे ट्रेन के डिब्बे, जयपुर एक्सप्रेस में लगी भीषण आग; बाल-बाल बचे यात्री
Hyderabad Jaipur Express Train Fire: हैदराबाद के नामपल्ली स्टेशन पर जयपुर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के दो एसी कोचों में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि हादसे के समय कोच खाली थे।
- Written By: अमन उपाध्याय
जयपुर एक्सप्रेस में लगी आग, फोटो (सो. सोशल मीडिया
Hyderabad Jaipur Express Train Fire News In Hindi: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। हैदराबाद से जयपुर जाने वाली ‘हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस’ के दो एसी (AC) कोचों में अचानक भीषण आग लग गई।
इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया और यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, सबसे राहत की बात यह रही कि जिस समय यह आग लगी, उस वक्त कोच पूरी तरह खाली थे। जिसके कारण कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ।
रवाना होने से ठीक पहले भड़कीं लपटें
जानकारी के अनुसार, हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस (02731) शुक्रवार शाम करीब 7:00 बजे नामपल्ली स्टेशन से जयपुर के लिए रवाना होने वाली थी। ट्रेन को प्लेटफॉर्म पर लगाया जा चुका था। शाम करीब 6:45 बजे रेलवे कर्मचारियों की नजर थ्री-टियर एसी कोच बी-1 (B1) और बी-2 (B2) से उठते धुएं पर पड़ी। देखते ही देखते धुएं ने भीषण आग का रूप ले लिया और आग की लपटें कोच के बाहर तक दिखाई देने लगीं।
सम्बंधित ख़बरें
कुशीनगर एक्सप्रेस में महिला को हुई प्रसव पीड़ा, TTE ने दिखाई इंसानियत, ट्रेन में सुरक्षित हुई डिलीवरी
‘फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, हैदराबाद एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी
सीनेटर का शर्मनाक बयान! भारतीयों और चिलकुर बालाजी मंदिर को बनाया निशाना, H1B Visa मुद्दे पर छिड़ा नया विवाद
वंदे भारत में TTE पर रिश्वत का आरोप, पैसेंजर ने बनाया वीडियो; रेलवे ने किया सस्पेंड
फायर ब्रिगेड की मशक्कत
आग की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF), स्टेशन प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें तुरंत हरकत में आ गईं। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। फायर फाइटर्स ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इसे ट्रेन के अन्य डिब्बों तक फैलने से रोक दिया। एहतियात के तौर पर रेलवे अधिकारियों ने तुरंत प्रभावित कोचों को ट्रेन से अलग कर दिया, ताकि बाकी ट्रेन सुरक्षित रह सके।
VIDEO | Hyderabad, Telangana: Fire breaks out in AC coach of Jaipur Special Express at Nampally railway station; no casualties reported. (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/FhQWZCdM8L — Press Trust of India (@PTI_News) May 15, 2026
जांच के घेरे में हादसे की वजह
हादसे के बाद रेलवे प्रशासन ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक जांच में इस आग के पीछे ‘तकनीकी खराबी’ या ‘शॉर्ट सर्किट’ को मुख्य कारण माना जा रहा है, लेकिन अभी तक किसी निश्चित वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रेलवे और दमकल विभाग की तकनीकी टीमें जले हुए कोचों का बारीकी से निरीक्षण कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि सुरक्षा मानकों में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई थी।
यह भी पढ़ें:- पकड़ा गया NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड! NTA के एग्जाम प्रोसेस में शामिल था ये प्रोफेसर, जानें कैसे खुला राज?
टला बड़ा हादसा
अधिकारियों ने बताया कि यदि यह आग ट्रेन के चलने के दौरान लगती, तो परिणाम बेहद गंभीर हो सकते थे। चूंकि ट्रेन प्लेटफॉर्म पर थी और कोच में कोई यात्री सवार नहीं था, इसलिए एक बड़ा हादसा टल गया।
