अमित शाह अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण की कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

home minister amit-shah-to-inaugurate-ahmedabad-urban-development-authority-projects
File Photo
Published on: 
Updated on: 

अहमदाबाद: गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) रविवार को अहमदाबाद (Ahmedabad) शहरी विकास प्राधिकरण की विभिन्न परियोजनाओं (Urban Development Authority Projects) का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद शाह शनिवार को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर आए। राज्य में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं।

शाह ने शनिवार को गांधीनगर में राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिनमें ‘ई-एफआईआर' प्रणाली, एकीकृत कमान और ‘त्रिनेत्र' नाम का नियंत्रण केंद्र शामिल है। उन्होंने मानव तस्करी रोधी इकाई को शरीर पर पहने जाने वाले 10,000 कैमरे (बॉडी वॉर्न कैमरे) और 80 नए वाहन भी प्रदान किए। (एजेंसी) 

Navbharat Live
navbharatlive.com