आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 9 फरवरी 2025 LIVE: केजरीवाल आवास पर AAP की बैठक, एक क्लिक में पढ़ें सुबह से लेकर दोपहर की बड़ी खबरें

Hindi Breaking Hindi Update: दिल्ली से लेकर देश-दुनिया में इस वक्त की बड़ी खबर कौन सी है, राजनीति में क्या कुछ हो रहा है? इसके बारे में जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे इस पेज पर बने रहें...
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 9 फरवरी 2025 LIVE: केजरीवाल आवास पर AAP की बैठक, एक क्लिक में पढ़ें सुबह से लेकर दोपहर की बड़ी खबरें

Hindi Breaking News Live Updates: नमस्कार मैं विकास कुमार उपाध्याय सुबह से लोकर दोपहर 2 बजे तक की ताजा खबरों को नवभारतलाइवडॉटकॉम के ब्रेकिंग अपडेट पेज पर लाइव किया हूं। दिल्ली से लेकर देश-दुनिया तक की ताजा खबरों से अपडूटेड होने के लिए स्क्रॉल करते जाइए इस लाइव ब्लॉग को।

छत्तीसगढ़ : बीजापुर में सुरक्षाबलों ने 31 नक्सलियों को किया ढेर

छ्त्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षा बलों के जवानों ने एनकाउंटर में 31 नक्सलियों को मार गिराया है। नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 2 जवान शहीद होने की भी खबर है।

महबूबा मुफ्ती के सुरक्षा दस्ते की गाड़ी का एक्सीडेंट, 3 पुलिस जवान घायल

महबूबा मुफ्ती के सुरक्षा दस्ते की का एक्सीडेंट होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि इस हुए हादसे में 3 पुलिस जवान घायल हो गए हैं।

केजरीवाल के आवास पर AAP की बैठक, संजय सिंह, गोपाल राय और संदीप पाठक भी मौजूद

सीएम आतिशी के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में केजरीवाल के आवास पर आप की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में संजय सिंह, गोपाल राय और संदीप पाठक भी मौजूद हैं।

छत्तीसगढ़ : नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, 12 नक्सली मारे गए

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षा बलों के जवानों ने एनकाउंटर में 12 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है। अब कबर है कि नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए हैं।

LG सचिवालय पहुंच रहे BJP विधायक

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आज उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दी हैं।  इसके साथ ही उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 8 फरवरी 2025 से दिल्ली की सातवीं विधानसभा को भंग कर दिया है। ऐसे में अब बीजेपी विधायक LG सचिवालय पहुंच रहे हैं।

LG वीके सक्सेना ने दिल्ली की सातवीं विधानसभा को किया भंग

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की हार के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आज उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दी हैं।  इसके साथ ही उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 8 फरवरी 2025 से दिल्ली की सातवीं विधानसभा को भंग कर दिया है।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, 12 माओवादी ढेर

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षा बलों के जवानों ने एनकाउंटर में 12 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है। वहीं 3-4 जवानों के घायल होने की जानकारी भी सामने आ रही है। यह मुठभेड़ बीजापुर जिले के नेशनल पार्क एरिया इलाके में हुई है। जवान लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने CM पद से दिया इस्तीफा

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने राजभवन पहुंचकर LG को CM पद का इस्तीफा सौंप दीं हैं।

राजभवन पहुंचीं CM आतिशी, मुख्यमंत्री पद से देंगी इस्तीफा

मुख्यमंत्री पद से देंगी इस्तीफा देने के लिए CM आतिशी राजभवन पहुंच गईं हैं।

आज शाम जीते हुए विधायकों से मिलेंगे दिल्ली BJP अध्यक्ष

दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद आज यानी 9 फरवरी को दिल्ली BJP अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा आज शाम जीते हुए विधायकों से मिलने पहुंचेंगे।

सुबह 11 बजे LG को इस्तीफा देंगी सीएम आतिशी

दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार आतिशी तो सीट जीत गई पर आम आदमी पार्टी दिल्ली में चुनाव हार गई है। भाजपा की 27 सीलों बाद दिल्ली में ऐतिहासिक वापसी हुई है। ऐसे में आप की ओर से सीएम आतिशी आज सुबह 11 बजे LG को इस्तीफा देंगी। इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी।

मुंडका के दादा भैरव मंदिर पहुंचे नई दिल्ली के BJP विधायक प्रवेश वर्मा

दिल्ली में 27 सालों बाद भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है। ऐसे में नई दिल्ली विधानसभा सीट से जीते भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा आज मुंडका के दादा भैरव मंदिर पहुंचे हैं। केजरीवाल को हरा कर प्रवेश वर्मा नई दिल्ली सीट से जीत हासिल किए हैं।

प्रवेश वर्मा ने दादा भैरव मंदिर में की पूजा-अर्चना

नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के अपने पैतृक गांव मुंडका में दादा भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।

प्रवेश वर्मा का पैतृक गांव मुंडका में हुआ स्वागत

नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा का दिल्ली के अपने पैतृक गांव मुंडका पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को हराया है।

अहमदाबाद : बनासकांठा NH पर डंपर पलटने से चार लोगों की मौत

गुजरात के बनासकांठा में डंपर पलटने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह दुर्घटना थराद के खेंगरपुरा के पास हुई है। बताया जा रहा है कि सड़क के बगल में बन रहे नाले पर निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी से भरा डंपर पलट गया। मिट्टी से भरा डंपर पलटकर नाले में काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया।

दिल्ली में NDRF साइकिलिंग अभियान को मिली हरी झंडी

एनडीआरएफ के महानिदेशक पीयूष आनंद ने एनडीआरएफ साइकिलिंग अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बेंगलुरु : आज सेना और वायुसेना प्रमुख एक साथ उड़ाएंगे LAC तेजस

आज 9 फरवरी को एयरफोर्स प्रमुख एपी सिंह और आर्मी प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी एक ही लड़ाकू विमान में सवार होंगे। दोनों दिग्गज तेजस विमान में उड़ान भरेंगे, जो कि स्वदेशी सिंगल इंजन लड़ाकू विमान है। यह पहला अवसर होगा जब दोनों सेनाओं के प्रमुख इस विमान में एक साथ दिखाई देंगे।

आज से 50% तक बढ़ जाएगा बेंगलुरु नम्मा मेट्रो का किराया

बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड 9 फरवरी से नम्मा मेट्रो टिकट का किराया 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसला लिया है। बेंगलुरु की नम्मा मेट्रो  में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए यात्रा लागत में बहुत बढ़ोतरी होगी। अधिकतम टिकट की कीमत अब 90 रुपये की होगी, जो मौजूदा वक्त में 60 रुपये है। जबकि स्मार्ट कार्ड यूजर्स को किराए में 5 फीसदी की छूट का लाभ दिया जाएगा।

महाकुंभ में आज डुबकी लगाएंगे कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार आज महाकुंभ में स्नान करने पहुंचेंगे। बता दें , इस बार का महाकुंभ का आयोजन बीते 13 जनवरी से शुरू हो, जो 26 फरवरी तक चलेगा।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com