- Hindi News »
- India »
- Heavy Rains In Mumbai Cm Shinde Claims Flood Prevention System Working Opposition Targets
मुंबई में भारी बारिश: CM शिंदे ने बाढ़ रोकने की प्रणाली के काम करने का किया दावा, विपक्ष ने साधा निशाना
- Written By: किर्तेश ढोबले

PTI Photo
मुंबई: मॉनसून पहुंचने के साथ ही मुंबई में पहली भारी बारिश होने से जगह-जगह जलभराव हो गया। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि शहर में जलजमाव रोकने के लिए विकसित की गयी नयी व्यवस्था अच्छी तरह काम कर रही है। हालांकि विपक्षी दलों ने यह कहते हुए मुख्यमंत्री शिंदे की आलोचना की कि मॉनसून की तैयारी संबंधी उनका दावा पहली ही बारिश में धराशायी हो गया और उनके सभी ‘‘झूठे वादे तथा फोटो में दिखायी गयी तैयारी हवा-हवाई साबित हुई।”
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने कहा कि अंधेरी सबवे के नजदीक एक नाले से उसने 165 लीटर क्षमता का एक फ्रीज, आलमारी और अन्य अपशिष्ट पदार्थ बरामद किये। उसने कहा कि भारी वर्षा के बाद शनिवार को अंधेरी सबवे को बंद कर दिया गया उसमें जमा पानी पंप से निकालना पड़ा। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में मुंबई और उसके उपनगरों में भारी बारिश हुई जिससे कई जगहों पर जलजमाव हो गया और कुछ मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। दुर्लभ संयोग के तहत दिल्ली, मुंबई दोनों जगह पर मॉनसून रविवार को ही पहुंचा।
आईएमडी के अनुसार, मुंबई में मौसम की जानकारी देने वाली यहां की कोलाबा वेधशाला ने रविवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे में 86 मिलीमीटर बारिश दर्ज की, जबकि उपनगरीय क्षेत्रों में मौसम की जानकारी देने वाले सांताक्रुज मौसम केंद्र ने इसी अवधि में 176.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की।
सम्बंधित ख़बरें
मूसलाधार बारिश से मुंबई में हाहाकार, स्कूल-कॉलेज बंद, कई इलाकों में रेड अलर्ट
मुंबई में बारिश का तांडव, अंधेरी सबवे-लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स पानी में डूबा, सायन-पनवेल राजमार्ग जाम
महाराष्ट्र में भारी बारिश को लेकर CM फडणवीस ने की समीक्षा बैठक, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश
आला रे आला मानसून आला… मुंबई में बारिश ने तोड़ा 107 सालों का रिकॉर्ड!
विभाग ने कहा कि भारी बारिश की वजह से मुंबई में कुछ जगहों पर वाहनों की आवाजाही बाधित हुई। उसने कहा कि मलाड और अंधेरी जैसे इलाकों में जलजमाव से यातायात की गति धीमी पड़ गई। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई में और वर्षा होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री शिंदे ने बाढ़ जैसी स्थिति रोकने के लिए मिलान सबवे के पास निर्मित भूमिगत पानी टैंक के कामकाज की समीक्षा की और कहा कि यह व्यवस्था काम कर रही है। मिलान सबवे, हिंदमाता और मुंबई में कुछ अन्य जगहों पर हर साल वर्षा के दौरान जलजमाव हो जाता है। बीएमसी ने बाढ़ जैसी स्थिति को रोकने के लिए इन क्षेत्रों में भूमिगत टैंकों का निर्माण किया है।
शिंदे ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ मैं मिलान सबवे पर स्थिति की समीक्षा करने के लिए व्यक्तिगत रूप से आया और नयी व्यवस्था ने साबित किया है कि वह काम कर रही है। एक घंटे में 70 मिलीमीटर से अधिक वर्षा हुई, उसके बाद भी, हमने जो व्यवस्था तैयार की, वह कारगर है।” उन्होंने कहा, ‘‘ इतनी अधिक वर्षा के बाद भी मिलान सबवे यातायात के लिए खुला रहा। मुबई के अन्य क्षेत्रों में ही ऐसी ही व्यवस्था काम कर रही है।”
कांग्रेस की मुंबई इकाई अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने यह कहते हुए नगर प्रशासन एवं शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना की कि मॉनसून संबंधी तैयारियों का दावा पहली ही बारिश में धराशायी हो गया। शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने एक खबर ट्वीट की जिसमें मुख्यमंत्री शिंदे ने कथित रूप से कहा है कि जलभराव की शिकायत करने के बजाय लोगों को वर्षा का स्वागत करना चाहिए।
ठाकरे ने लिखा, ‘‘ यदि निर्लजता, अक्षमता और भ्रष्टाचार का कोई चेहरा है…. जलभराव और नगर निकाय मशीनरी के चरमराने की शिकायत करने के लिए मुंबई वासियों की आलोचना किया जाना शर्मनाक है। उनके सभी झूठे वादे और मुंबई में फोटो खिंचाने की कवायद टांय-टांय फुस्स हो गयी।”
Heavy rains in mumbai cm shinde claims flood prevention system working opposition targets
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Horoscope 27 May 2026: आज जन्मे जातकों को मिलेगा राज सम्मान और वाहन सुख, जानें गुण, कलात्मक रुचि और भविष्यफल
May 27, 2026 | 06:00 AMपेट्रोल का खर्च करेगा खत्म, MG Comet EV खरीदने से पहले जान लें ये 5 बड़ी बातें, वरना पड़ सकता है भारी
May 27, 2026 | 05:37 AMवो नेता जिसने राजनीति की स्पीड और देश का नक्शा दोनों बदल दिया! नितिन गडकरी कैसे बने ‘द हाईवे मैन ऑफ इंडिया’
May 27, 2026 | 05:30 AMViral Photo असली है या AI का खेल? अब ऐसे पकड़ें नकली तस्वीरों की सच्चाई, वरना पड़ सकता है भारी
May 27, 2026 | 03:12 AMAaj Ka Rashifal 27 May: मकर-धनु राशि वालों को व्यापार में महालाभ, मिथुन राशि वाले रहें सावधान, जानें भाग्यफल
May 27, 2026 | 12:15 AMरिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
May 26, 2026 | 11:45 PMभारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
May 26, 2026 | 11:25 PMवीडियो गैलरी

पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM
PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM














