-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Hearing Against Yeddyurappa In Karnataka Hc Today
आज येदियुरप्पा के खिलाफ कर्नाटक HC में सुनवाई, नाबालिग से यौन शोषण का गंभीर आरोप
- Written By: राहुल गोस्वामी
कर्नाटक के पूर्व CM बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न केस में आज हाईकोर्ट में सुनवाई है। बीते 14 मार्च को येदियुरप्पा के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। वहीं बीते 13 जून को गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट बेंगलुरु की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने जारी किया था।

Pic: Social Image
बेंगलुरु: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न केस में आज कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। यह मामला फरवरी 2024 का घटीत है। उस समय एक दुष्कर्म पीड़ित लड़की पूर्व मुख्यमंत्री से मदद मांगने गई थी। तब उसने यह संगीन आरोप लगाया था कि, येदियुरप्पा ने उसका यौन शोषण किया था।
इस बाबत बीते 14 मार्च को येदियुरप्पा के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। वहीं बीते 13 जून को गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट बेंगलुरु की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने जारी किया था। हालांकि, कर्नाटक हाईकोर्ट ने फिर 14 जून को गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। कोर्ट ने तब येदियुरप्पा को CID के सामने पेश होने को कहा था।
यहां पढ़ें – चंपई सोरेन बेटे संग आज BJP में होंगे शामिल, झामुमो से इसीलिए हुए अलग
सम्बंधित ख़बरें
इधर कर्नाटक हाईकोर्ट ने येदियुरप्पा के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी करने को लेकर भी आपत्ति जताई थी। कोर्ट ने इस बाबत कहा था कि येदियुरप्पा पूर्व मुख्यमंत्री हैं। वे केस में अपना सहयोग कर रहे हैं। उनकी उम्र और मामले की जांच में उनके व्यवहार को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जानी थी।
इस बाबत हाईकोर्ट ने फिर एक अंतरिम आदेश जारी कर मामले की जांच कर रहे आपराधिक जांच विभाग (CID) को येदियुरप्पा को गिरफ्तार करने से रोक दिया था। यह मामला इस साल 14 मार्च को 17 वर्षीय एक लड़की की मां की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था। महिला ने आरोप लगाया था कि येदियुरप्पा ने दो फरवरी को यहां डॉलर्स कॉलोनी स्थित उनके आवास पर एक मुलाकात के दौरान उसकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया था।
यहां पढ़ें – भयंकर बारिश के बाद अब गुजरात पर चक्रवात ‘असना’ का खतरा
CID ने फिर बीते 27 जून को फास्ट ट्रैक कोर्ट में उनके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मैसूरु में कहा था कि वह येदियुरप्पा समेत विपक्षी नेताओं को बेनकाब करेंगे और उन घोटालों को उजागर करेंगे जिनमें वे शामिल थे। उन्होंने कहा था कि जांच रिपोर्ट के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नही मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बी. एस. येदियुरप्पा को सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लेने को कहा था क्योंकि वह यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के एक मामले में आरोपी हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Hearing against yeddyurappa in karnataka hc today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PM‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
Jul 08, 2026 | 10:58 PMMP में ई-अटेंडेंस पर घमासान: उदय प्रताप सिंह के बाद बहस तेज, शिक्षक संगठनों ने रखा अपना पक्ष
Jul 08, 2026 | 10:55 PM30 रुपये के लिए यात्री से भिड़ा रेलवे टिकट क्लर्क, गाली-गलौज का वीडियो वायरल होते ही हुआ सस्पेंड
Jul 08, 2026 | 10:51 PMजबरन शादी से बचने के लिए छोड़ा था घर; अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने महिला के हक में सुनाया यह बड़ा फैसला
Jul 08, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














