

भिवानी. हरियाणा (Haryana) के भिवानी जिले (Bhivani District) के लोहारू (Loharu) में गुरुवार को एक जली हुई बोलेरो कार से दो कंकाल बरामद किए गए हैं। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम मौके पर मौजूद है और जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि यह हादसा है या किसी ने कार में आग लगाकर दोनों को मार डाला।
पुलिस के मुताबिक दोनों कंकाल पुरुषों के है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि दोनों की मौत गाड़ी में आग लगने के बाद जलने और दम घुटने से हुई है। चौकाने वाली बात यह है कि कार में कोई नंबर प्लेट भी नहीं है। पुलिस कार मालिक की तलाश में जुट गई है। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
https://twitter.com/ANI/status/1626191458331148289
लोहारू के डीएसपी जगत सिंह मोर ने कहा, "भिवानी जिले के लोहारू में आज सुबह 8 बजे एक जली हुई बोलेरो में दो कंकाल मिले। एफएसएल व अन्य टीम मौके पर पहुंची। ऐसी संभावना है कि दोनों पीड़ितों की मौत या तो वाहन में आग लगने के कारण हुई या वे जलकर मर गए। जांच चल रही है।"
इस मामले में एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पत्रकार मीर फैसल के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा, "दो दिन पहले जुनैद और नसीर को राजस्थान के घात्मिका से अग़वा कर लिया गया था। आज उनकी जलाई हुई लाशें मिलीं हैं। अशोक गेहलोत की पुलिस ने वक़्त पर कार्रवाई नहीं की और अभी तक मुजरिमों को गिरफ़्तार नहीं किया। मुजरिम जाने-माने गौ रक्षक हैं। जुनैद, नसीर के परिवारों के साथ इंसाफ़ होना चाहिए।"
https://twitter.com/asadowaisi/status/1626214754430881792
मीडिया खबर के मुताबिक मृतकों के परिवार ने आरोप लगाया कि बजरंग दल के लोगों ने गौहत्या के बहाने मृतकों का कथित रूप से अपहरण कर लिया और उन्हें मौत के घात उतार दिया। हालांकि, अभी तक पुलिस ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।