- Hindi News »
- India »
- Happy Birthday Lk Advani Former Deputy Prime Minister Of India And Senior Bjp Leader Lal Krishna Advanis 94th Birthday Today
भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी का 94वां जन्मदिन आज, जानें बीजेपी के ‘लौह पुरुष’ से जुड़ी अनसुनी बातें
- Written By: आसिफ सईद

नई दिल्ली: पूर्व उपप्रधानमंत्री (Deputy Prime Minister) व देश के सबसे अनुभवी राजनीतिज्ञों में शुमार लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) का आज जन्मदिन (Birthday) है। वे आज 94 वर्ष के हो गए हैं। बीजेपी (BJP) के सबसे वरिष्ठ नेताओं (Senior Political Leader) में शुमार एल के आडवाणी का जन्म सिंध प्रांत (अब पाकिस्तान) के कराची शहर में एक सिंधी हिंदू परिवार में हुआ था।

वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में देश के गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री भी रहे हैं। राष्ट्रीय क्षितिज पर भाजपा के उभार का सबसे बड़ा श्रेय आडवाणी को ही दिया जाता है। उन्होंने 80 के दशक में अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए यात्रा निकाली थी और इसके बाद देश भर में भाजपा का जनाधार बढ़ता ही चला गया था।
सम्बंधित ख़बरें
RJD, जदयू और भाजपा; नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद छोड़ने से किसे फायदा और किसे नुकसान? जानें सियासी समीकरण
सम्राट जी को बड़ा आदमी बनाएंगे…पिछले साल मंच से अमित शाह ने जो कहा, वो अब हुआ सच- देखिए VIDEO
BJP बंगाल में लव जिहाद और बहुविवाह की प्रथा को खत्म करेगी…जमकर गरजे अमित शाह; कही यह बड़ी बात
30 साल का राजनीतिक सफर…कई विवादों से जुड़ा नाम, लेकिन सम्राट चौधरी का पीछा नहीं छोड़ेंगे ये 3 आरोप

लालकृष्ण आडवाणी भाजपा के सह-संस्थापकों में से एक हैं। उन्होंने कराची के सेंट पैट्रिक हाई स्कूल में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और बाद में हैदराबाद के डीजी नेशनल कॉलेज में दाखिला लिया। बंटवारे के दौरान आडवाणी अपने परिवार के साथ भारत आए और बॉम्बे यूनिवर्सिटी के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से लॉ में ग्रेजुएशन किया। 1942 में आडवाणी ने एक स्वयंसेवक के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का हिस्सा बन गए।
दरअसल भाजपा 1980 बनी और उसके बाद 1984 के लोकसभा चुनाव में उसके सिर्फ 2 सांसद जीते थे। 1986 में आडवाणी पार्टी के अध्यक्ष बने और 1989 के आम चुनाव में पार्टी के सांसदों की संख्या 85 पहुंच गई।
कहा जाता है कि, अपनी उम्र की वजह से आडवाणी भले ही आज सक्रिय राजनीति से दूर रहते हैं लेकिन आज बीजेपी जिस बुलंदियों पर पहुंच चुकी है है उसमें बीजेपी के अन्य नेताओं के अलावा एलके आडवाणी का भी बड़ा योगदान रहा है। जिसके के लिए उनका बीजेपी में आज भी आदर किया जाता है। राजनीति के जानकार उन्हें बीजेपी के लौह पुरुष भी कहते हैं।
Happy birthday lk advani former deputy prime minister of india and senior bjp leader lal krishna advanis 94th birthday today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब अकेले सफर में टेंशन खत्म, ऐसे शेयर करें Live Location, परिवार रहेगा हर पल अपडेट
Apr 15, 2026 | 03:32 AMAaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMमेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














