'मुझे नहीं पता कि राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली', डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को पैरोल मिलने पर बोले CM खट्टर

GURMEET
File Photo
Published on
Updated on

चंडीगढ़: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह  (Gurmeet Ram Rahim Singh) को 40 दिन की पैरोल मिली है। जिसके बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (CM Manohar Lal Khattar) का शनिवार (21 जनवरी) को बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, मुझे इसकी जानकारी नहीं है।

मैं इस मामले में दखल नहीं दूंगा: सीएम खट्टर

सीएम खट्टर ने कहा, ''हमें नहीं पता कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 40 दिन की पैरोल मिली है। पैरोल मिली भी है तो पूरी प्रक्रिया का पालन करने पर मिली होगी और यह उनका अधिकार है। मैं इस मामले में दखल नहीं दूंगा।''

देशवासी अपनी बेटियों को बचाएं, बलात्कारी आज़ाद घूमेंगे: स्वाति मालीवाल

राम रहीम को पैरोल मिलने के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘बलात्कारी हत्यारे राम रहीम को एक बार फिर 40 दिन की पैरोल दे दी गई है…बेशर्मी की सारी हदें पार हो चुकी हैं। देशवासी अपनी बेटियों को बचाएं, बलात्कारी आज़ाद घूमेंगे।'

यह है मामला 

गुरमीत राम रहीम सिंह को 40 दिन की पैरोल मिलने के बाद हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल से पैरोल पर रिहा कर दिया गया है। राम रहीम को 56 दिन बाद 40 दिन की पैरोल मिली है। दो शिष्यों से बलात्कार के आरोप में उसे 20 साल कैद की सजा सुनाई गई है। वह रोहतक के सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। इससे पहले वह  पिछले साल अक्टूबर उपचुनाव से कुछ ही हफ्ते पहले ही वह पैरोल पर रिहा हुआ था। 2022 में उसको तीन बार 40 दिन की पैरोल मिली थी। इसको लेकर ही विवाद बढ़ गया है। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com