- Hindi News »
- India »
- Gurmeet Ram Rahim Acquint High Court
गुरमीत राम रहीम को बड़ी राहत, कोर्ट ने रंजीत सिंह हत्याकांड में किया बरी
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने रंजीत सिंह हत्याकांड मामले में गुरमीत राम रहीम समेत पांच और लोगों को बरी किया है। इस हत्याकांड में सीबीआई कोर्ट पंचकूला ने 2021 में गुरमीत राम रहीम को उम्र कैद की सजा सुनाई थी और 31 लाख का जुर्माना लगाया था। साल 2002 में रंजीत सिंह की हत्या हुई थी।
- Written By: राहुल गोस्वामी

नायाब सैनी-डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम
चंडीगढ़: एक बड़ी खबर के अनुसार पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को उसके पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में आज यानी मंगलवार को बरी कर दिया। सिरसा में स्थित डेरा का प्रमुख अभी रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। वह अपनी दो शिष्याओं से दुष्कर्म के जुर्म में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है।
आज मामले बाबत डेरा प्रमुख के वकील जितेंद्र खुराना ने कहा, ‘‘उच्च न्यायालय ने रंजीत सिंह हत्या मामले में उनके मुवक्किल को बरी कर दिया है।” केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने 2021 में राम रहीम और चार अन्य को 19 साल पुराने रंजीत सिंह हत्या मामले में उम्रकैद की सजा सुनायी थी।
10 जुलाई 2002 की घटना
पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 10 जुलाई 2002 को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। उसकी एक अज्ञात पत्र प्रसारित करने में संदिग्ध रूप से शामिल होने को लेकर हत्या कर दी गयी थी जिसमें बताया गया था कि डेरा मुख्यालय में राम रहीम कैसे महिलाओं का यौन शोषण कर रहा है। पंचकूला की सीबीआई अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद राम रहीम ने उच्च न्यायालय में अपील की थी।
सम्बंधित ख़बरें
अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण का आरोप: क्या है मामला? जानें उन बाबाओं की कहानी जिन्होंने दागदार किया ‘चोला’
बलात्कारी राम रहीम सजा काट रहा या मौज? फिर 40 दिन की पैरोल पर आएगा बाहर, हरियाणा सरकार ने दी मंजूरी
राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल, 14वीं बार सुनारिया जेल से आया बाहर
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के खिलाफ दायर याचिका खारिज, 30 दिन की पैरोल के बाद गुरमीत राम रहीम जेल रवाना
गुरमीत के ऊपर अब भी कई मामले
गौरतलब है कि, गुरमीत राम रहीम के ऊपर फिलहाल कई मामले चल रहे हैं। पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट 2017 में गुरमीत राम रहीम को दो महिला शिष्यों से बलात्कार करने का दोषी ठहराया था और 20 साल की कैद की सजा सुनाई थी। इसी सीबीआई कोर्ट ने फिर 2019 को सिरसा के पत्रकार राम चंदर छत्रपति की हत्या के मामले में भी उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
इन तमाम आरोपों के चलते गुरमीत पिछले कुछ साल से जेल में बंद हैं। हालांकी इस दौरान उन्हें कई बार पैरोल मिली। इन पैरोल पर वो कई बार जेल से बाहर भी रहे। देखा जाए तो पिछले चार साल में गुरमीत करीब 7 महीने से ज्यादा ही जेल से बाहर रहे हैं।
Gurmeet ram rahim acquint high court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पत्नी को पीटने वाले तालिबानी फरमान पर बोले अबू आजमी, ‘मैं नहीं समझता किसी को मारना चाहिए’
Feb 23, 2026 | 05:28 PMगजबे है…इधर हार्दिक पांड्या हुए आउट, उधर नई नवेली गर्लफ्रैंड महिका शर्मा ने बजा डाली ताली, शुरू हुई ट्रोलिंग
Feb 23, 2026 | 05:25 PMक्रश को इम्प्रेस करने गए थे अक्षय कुमार, पड़ोसियों ने कर दी पिटाई; व्हील ऑफ फॉर्च्यून में सुनाया मजेदार किस्सा
Feb 23, 2026 | 05:19 PMChandrapur News: कर्ज से जुड़े दस्तावेज पेश करें किसान, जिला सहकारी बैंक संचालक पाथोड़े की अपील
Feb 23, 2026 | 05:17 PMT20 World Cup: भारतीय कोच का बड़ा खुलासा, साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्यों अक्षर पटेल को नहीं मिला मौका?
Feb 23, 2026 | 05:13 PMअब टाइप करो या बोलो पैसे अपने आप पहुंचेंगे, PhonePe का नया AI फीचर आम लोगों के लिए कितना फायदेमंद?
Feb 23, 2026 | 05:12 PM‘टी20 मैच ऐसे नहीं खेला जाता…’ SA से मिली हार पर गुस्से लाल-पीले हुए सुनील गावस्कर, बल्लेबाजों की दी चेतावनी
Feb 23, 2026 | 05:01 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














