-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Gujarat Election Results Will Come Today Know When And Where You Can See The Result
आज आएंगे गुजरात चुनाव के नतीजे, जानिए कब और कहां देख सकते हैं रिजल्ट
- Written By: किर्तेश ढोबले

फाइल फोटो
नई दिल्ली: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना गुरुवार यानी 8 दिसंबर को होने वाली है। एग्जिट पोल के नतीजों की मानें तो गुजरात में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य में स्पष्ट बहुमत से बनाती दिख रही है। लेकिन वास्तविक नतीजे कल वोटों की गिनती के बाद घोषित किए जाएंगे। गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरण में 1 और 5 दिसंबर को हुए थे। इस चुनाव (Gujarat Elections 2022) के वोटों की गिनती आज 8 दिसंबर 2022 (गुरुवार) सुबह 8 बजे शुरू होगी। वहीं, सुबह 10 बजे के बाद तस्वीर साफ होने लगेगी की सरकार कौन बनाने वाला है। राज्य के 182 विधानसभा सीटों के लिए 37 मतगणना केंद्रों पर मतगणना होने वाली है।
कहां और कैसे देखें रिजल्ट
गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 (Gujarat Assembly Election Result 2022) के लाइव अपडेट देखने के लिए आप भारतीय चुनाव आयोग (ECI) की वेबसाइट results.eci.gov.in पर Visit कर सकते हैं। वहीं, आप हमारे वेबसाइट enavabharat.com पर जाकर चुनाव से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट पा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: गुजरात में कैसे निर्विरोध निर्वाचित हुए BJP के 700 प्रत्याशी
सिर फोड़े गए, गोलियां चलीं फिर भी..गुजरात चुनाव नतीजों पर AAP नेता का बड़ा बयान, कहा- 400 का आंकड़ा करेंगे पार
Gujarat Local Body Elections: गुजरात के बड़े शहरों में 50% भी नहीं पहुंची वोटिंग, ग्रामीण इलाकों ने मारी बाजी
गुजरात में निकाय चुनाव मतदान जारी, 4.18 करोड़ वोटर 41° गर्मी में करेंगे मतदान
दो चरणों में हुआ मतदान
बता दें कि, गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव का चुनाव 5 दिसंबर को कड़ी सुरक्षा के बीच 93 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। दूसरे चरण में 61 पार्टियों के 833 उम्मीदवार मैदान में थे। वहीं, गुजरात चुनाव में 89 सीटों पर पहले फेज के चुनावों के लिए वोटिंग 1 दिसंबर को हुआ। इसमें विभिन्न पार्टियों के 788 कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया था, जिनके भाग्य का फैसला मतदान पेटियों में बंद है। चुनाव आयोग ने बताया कि पहले फेज के चुनाव में 63.31 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले।
जानें एग्जिट पोल का हाल
एग्जिट पोल की मानें तो गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस बार इतिहास बनाने जा रही है। एग्जिट पोल के अनुसार, राज्य में भाजपा को 110-125 सीट मिल सकती है। वहीं, कांग्रेस को Gujarat Election 2022 में 45-60 सीट और आम आदमी पार्टी (AAP) को 1-5 सीट मिल सकती है। जबकि, अन्य पार्टियों को 0-4 सीट मिलने का अनुमान है।
2017 विधानसभा चुनाव का हाल
बता दें कि, पिछले चुनाव (गुजरात विधानसभा चुनाव 2017) की बात करें तो बीजेपी ने 99 सीटें और कांग्रेस ने 77 सीटें जीती, जबकि दो सीटें BTP और तीन निर्दलीय कैंडीडेट्स के खाते में गई थी।
Gujarat election results will come today know when and where you can see the result
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Meerut Accident: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कार का टायर फटने से भीषण सड़क हादसा, 3 युवकों की दर्दनाक मौत
Jul 07, 2026 | 12:59 PMवर्धा में 145 स्कूल बसें बिना फिटनेस सर्टिफिकेट दौड़ रहीं, RTO ने लगाया 26.64 लाख का जुर्माना
Jul 07, 2026 | 12:56 PMवर्धा के 213 गांवों पर बाढ़ का मंडराया खतरा; पिछले साल 63 हजार हेक्टेयर फसल हुई थी तबाह, यंत्रणा सज्ज
Jul 07, 2026 | 12:50 PMशिवसेना UBT विधायकों की अग्नि परीक्षा, राम रक्षा आंदोलन के बीच उद्धव ठाकरे ने बुलाई अहम बैठक
Jul 07, 2026 | 12:48 PMमुंबई: पवई झील के पास दरगाह के नजदीक दिखा 7 फीट लंबा मगरमच्छ, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
Jul 07, 2026 | 12:45 PMमुंबई के लिए रेड अलर्ट, 90km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; झीलों का जलस्तर 16.92% पहुंचा, विहार झील 90% भरी
Jul 07, 2026 | 12:44 PMदुग्ध उत्पादन में नंबर वन बनेगा मध्य प्रदेश, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों के लिए किए कई बड़े ऐलान
Jul 07, 2026 | 12:42 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM














