-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Gst Council Meeting All Gst Slabs Tax Rates And Price Reductions
GST काउंसिल की बैठक शुरू…जानिए प्रोडक्ट पर कितना Tax ले रही सरकार, क्या-क्या होने वाला है सस्ता?
- Written By: अभिषेक सिंह
GST Slabs: जीएसटी काउंसिल की बैठक शुरू हो चुकी है गुरुवार को इस पर बड़ा फैसला आने वाला है। सरकार ने प्रस्ताव दिया है कि जीएसटी के मौजूदा 4 टैक्स स्लैब को घटाकर 2 स्लैब कर दिया जाए।

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
GST Council Meeting: जीएसटी काउंसिल की बैठक बुधवार को शुरू हो गई है और कल इस पर बड़ा फैसला आने वाला है। सरकार ने प्रस्ताव दिया है कि जीएसटी के मौजूदा 4 टैक्स स्लैब को घटाकर 2 स्लैब कर दिया जाए। साथ ही, कुछ उत्पादों पर टैक्स बढ़ाने की भी बात कही जा रही है। अगर सरकार के इस प्रस्ताव को काउंसिल की मंजूरी मिल जाती है, तो कई चीजों की कीमतों में भारी कमी आएगी।
दरअसल, 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से नए जीएसटी सुधार का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि इससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, वित्त मंत्रालय की ओर से भी जीएसटी स्लैब कम करने का प्रस्ताव रखा गया था। इस घोषणा के बाद, जीएसटी काउंसिल की पहली बार बैठक हो रही है और इसमें जीएसटी स्लैब में कटौती को मंजूरी मिल सकती है, जिसे दिवाली से लागू किया जा सकता है।
समझिए GST का पूरा गुणा-गणित
जीएसटी के तहत फिलहाल चार स्लैब 5%, 12%, 18% और 28% हैं, जो काउंसिल के फैसले के बाद दो स्लैब 5% और 18% में बदल सकते हैं। ऐसे में कपड़े, जूते, एसी, टीवी और कार-बाइक समेत तमाम चीज़ों के दाम कम हो जाएंगे। हालांकि, उससे पहले हमें यह जान लेना चाहिए कि कौन से उत्पाद किस स्लैब में आ रहे हैं, जिसके बाद यह समझना आसान हो जाएगा कि कौन सी चीजें सस्ती हो सकती हैं?
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: सोना 50,912 रुपये तक सस्ता हुआ, आधी कीमत पर मिल रही है चांदी, जानें आज का ताजा भाव
Share Market: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, गिरावट के साथ खुले निफ्टी-सेंसेक्स; निवेशकों के हजारों करोड़ स्वाहा
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग पर आया अपडेट; क्या जल्द बढ़ने वाली है सैलरी?
Indo-MIM IPO: निवेशक हुए फिदा, अंतिम दिन 4 गुणा से ज्यादा सब्सक्राइब; जानें कितना पहुंचा लेटेस्ट GMP
किस स्लैब में हैं कौन सी वस्तुएं?
| GST स्लैब | वस्तुएं |
|---|---|
| 0% | खुला दूध, फल, सब्ज़ियां, अंडे, प्रिंटेड किताबें, समाचारपत्र, सेनेटरी नैपकिन, कंडोम, हियरिंग एड्स (श्रवण यंत्र), कच्चा रेशम (कोकून) आदि। |
| 5% | कच्चे हीरे (अनकट, अनपॉलिश्ड), सोने और पॉलिश किए हुए हीरे, सोने/चांदी/प्लेटिनम के गहने व सिक्के, खाने योग्य तेल (सरसों, सूरजमुखी), चीनी, चाय पत्ती (नॉन-इंस्टेंट), कॉफी बीन्स (नॉन-इंस्टेंट), मसाले (हल्दी, मिर्च, जीरा आदि), चावल (पैक्ड/लेबल वाले), आटा/गेहूं का आटा (पैक्ड/लेबल वाले), पनीर (पैक्ड/लेबल वाले), शहद (पैक्ड/लेबल वाले), घरेलू LPG सिलेंडर, इन्फ्लूएंजा वैक्सीन, उर्वरक (फर्टिलाइज़र) आदि। |
| 12% | घी, मक्खन, चीज़, पैक्ड फ्रोजन सब्ज़ियां, फ्रूट जूस (अधिकतर, नॉन-एरेटेड), छाता, सोलर वाटर हीटर, कृषि उपकरण, आदि। |
| 18% | टूथपेस्ट, साबुन, शैम्पू, बालों का तेल, डिटर्जेंट/वॉशिंग पाउडर, रेस्टोरेंट खाना, बिस्कुट (अधिकतर ब्रांडेड), ब्रेकफास्ट सीरियल (कॉर्नफ्लेक्स), चॉकलेट व कोको प्रोडक्ट्स, आइसक्रीम, पैक्ड मिनरल/ड्रिंकिंग वाटर, LED बल्ब/लाइट, आदि। |
| 28% | एयर कंडीशनर, सीमेंट, कार/SUV, एरेटेड ड्रिंक्स, सिगरेट, पान मसाला आदि। |
कौन-कौन सी चीजें हो सकती हैं सस्ती!
| क्रम संख्या | वस्तु/उत्पाद |
|---|---|
| 1 | घी |
| 2 | मक्खन |
| 3 | चीज़ |
| 4 | पनीर |
| 5 | पैक्ड फ्रोजन सब्ज़ियां |
| 6 | नमकीन |
| 7 | बिस्कुट और अन्य स्नैक्स |
| 8 | फ्रूट जूस (अधिकतर, नॉन-एरेटेड) |
| 9 | छाता |
| 10 | कपड़े और जूते |
| 11 | सोलर वॉटर हीटर |
| 12 | कृषि उपकरण |
| 13 | एयर कंडीशनर |
| 14 | सीमेंट |
| 15 | पेंट |
| 16 | टाइल्स |
| 17 | कार/एसयूवी |
यह भी पढ़ें: GST मीटिंग में लिए जा सकते हैं ये अहम फैसलें, सभी राज्यों को होगा फायदा; आम जनता के लिए क्या खास?
प्रस्ताव है कि स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम को जीएसटी से हटा दिया जाए, यानी 0% कर लगाया जाए। हालांकि एक सच यह भी है कि इससे राजस्व में गिरावट आएगी और एक अनुमान के मुताबिक इस फैसले से सरकार को सालाना 9,700 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा हो सकता है।
Gst council meeting all gst slabs tax rates and price reductions
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 29 जुलाई LIVE: लोकसभा में पेपर लीक बिल पर आज सरकार देगी जवाब
Jul 29, 2026 | 06:51 AMफिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Jul 29, 2026 | 06:38 AMBirthday Horoscope: 29 जुलाई को जन्मे जातकों को मेहनत से मिलेगी सफलता, जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 06:15 AMभारत में EV का बढ़ेगा दबदबा, अगले साल 12% तक पहुंच सकती है इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी
Jul 29, 2026 | 06:05 AMSanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
Jul 29, 2026 | 06:03 AMमहाराष्ट्र में फिर शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर! IMD ने नागपुर-पुणे समेत कई जिलों में जारी किया अलर्ट
Jul 29, 2026 | 05:30 AMElon Musk का बड़ा दांव, X पर लॉन्च हुई X Money बैंकिंग सर्विस, अब चैट के साथ भेज सकेंगे पैसे
Jul 29, 2026 | 04:59 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














