गौतम गंभीर ने सर गंगा राम अस्पताल में आयोजित योग कार्यक्रम में लिया हिस्सा

Gautam Gambhir
File Photo
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: लोकसभा सदस्य गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2022) के मौके पर यहां के एक प्रमुख निजी अस्पताल में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अधिकारियों ने बताया कि गंभीर ने सर गंगा राम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में कई चिकित्सकों, कर्मचारियों और छात्रों के साथ योगाभ्यास किया।  

गंभीर ने योग को पूरी दुनिया में लोकप्रिय बनाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना भी की। योग समारोह का आयोजन अस्पताल में वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति की योग इकाई द्वारा किया गया। कई तीमारदारों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।  

सर गंगा राम अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डी. एस. राणा ने कहा कि दिल्ली में हमारा अस्पताल पहला निजी अस्पताल था, जिसने 2002 में योग इकाई शुरू की थी। उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक हजारों मरीजों को इससे फायदा हुआ है। यह वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति का महत्वपूर्ण विभाग है।'' (एजेंसी)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com