-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- From Journalism To Parliament Know How Was Priyanka Chaturvedi Political Career
पत्रकारिता से लेकर संसद तक का सफर, जानिए कैसा रहा प्रियंका चतुर्वेदी का राजनीतिक करियर
- Written By: आकाश मसने
शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी आज यानी 19 नवंबर को अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। कांग्रेस से अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत करने वाली प्रियंका चतुर्वेदी ने साल 2019 में शिवसेना ज्वाइन कर ली।

शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी (सोर्स: एएनआई)
नवभारत डेस्क: शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी आज यानी 19 नवंबर को अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। कांग्रेस से अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत करने वाली प्रियंका चतुर्वेदी ने साल 2019 में शिवसेना ज्वाइन कर ली। प्रियंका चतुर्वेदी का जन्म 19 नवंबर 1979 को हुआ। उनका परिवार उत्तर प्रदेश के मथुरा का रहने वाला है लेकिन प्रियंका का पालन पोषण मुंबई में हुआ।
प्रियंका चतुर्वेदी महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद और शिवसेना (यूबीटी) की उपनेता हैं। इससे पहले, वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्य और राष्ट्रीय प्रवक्ता थीं। वे अपनी तेज तर्रारा छवि के लिए भी जानी जाती है। प्रियंका ने तहलका, डेली न्यूज एंड एनालिसिस और फ़र्स्टपोस्ट में स्तंभकार भी रही हैं।
प्रियंका चतुर्वेदी ने दो गैर सरकारी संगठनों की ट्रस्टी के रूप में बच्चों की शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए काम किया। वह एक पुस्तक समीक्षा ब्लॉग भी चलाती हैं, जो भारत में पुस्तकों पर शीर्ष दस वेबलॉग में से एक है।
सम्बंधित ख़बरें
Ashutosh Rana ने दिया भक्तों को बड़ा तोहफा, अब घर बैठे होंगे 100 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
Dry Hair Tips: रूखे बालों को सिल्की और चमकदार बनाएंगे ये 6 घरेलू उपाय, पहली बार में ही दिखने लगेगा फर्क
5वीं के बच्चों की किताब में छपा ऐश्वर्या राय का ‘निंबूड़ा-निंबूड़ा’, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल
विले पार्ले से कॉमर्स में ग्रैजुएशन
सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट जोसेफ हाई स्कूल, जुहू से की और 1999 में नरसी मोनजी कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, विले पार्ले से कॉमर्स में ग्रैजुएशन किया। उनकी शादी 19 नवंबर 1999 से विक्रम चतुर्वेदी से हुई है और उनके दो बच्चे हैं।
कांग्रेस से की राजनीतिक करियर की शुरूआत
प्रियंका चतुर्वेदी ने 2010 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की। 2012 में उत्तर-पश्चिम मुंबई से भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव बनी। चतुर्वेदी की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी पकड़ है और उन्हें ट्विटर पर विपक्षी कांग्रेस पार्टी की नीतियों का बचाव करने के लिए जाना जाता है।
कांग्रेस से दिया इस्तीफा
17 अप्रैल 2019 को उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स (पुराना नाम ट्विटर) पर यूपीसीसी द्वारा कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं को बहाल करने के बारे में अपनी निराशा व्यक्त करने के लिए पोस्ट किया, जिन्हें पहले उनके साथ अभद्र व्यवहार के लिए निलंबित कर दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और शिवसेना में शामिल हो गईं।
2019 में शिवसेना में हुई शामिल
19 अप्रैल 2019 को चतुर्वेदी उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुईं। 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना में हुई बगावत के बाद प्रियंका चतुर्वेदी शिवसेना के उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) में शामिल हो गई।
From journalism to parliament know how was priyanka chaturvedi political career
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अकोला में OBC समाज की ललकार: 50% आरक्षण की सीमा हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर तीव्र धरना
Jul 02, 2026 | 12:59 PMराम के नाम पर पाप करने वालों को न राजदंड से राहत मिलेगी, न धर्मदंड से; चंदा विवाद पर बोले सुधांशु त्रिवेदी
Jul 02, 2026 | 12:57 PMक्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














