- Hindi News »
- India »
- Fourth Case Of Omicron Surfaced In Gujarat Total Cases Increased To 41 In India
गुजरात में ओमिक्रॉन का चौथा केस आया सामने, देशभर में कुल मामले बढ़कर 41 हुए
- Written By: शुभम सोनडवले

सूरत. भारत (India) में ओमिक्रॉन (Omicron) के बढ़ते मामलों के चलते कोरोना की तीसरी लहर (Third Wave of Corona) का खतरा बढ़ गया है। देश में आए दिन ओमिक्रॉन के मामले सामने आ रहे हैं। जिससे सरकार की चिंता बढ़ गई है। इसी बीच गुजरात में ओमिक्रॉन का एक और नया मामला सामने आया है। उक्त मरीज सूरत का है और हाल ही में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से लौटा था। इस बात की जानकारी सूरत नगर निगम ने दी है।
सूरत नगर निगम के उप स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. आशीष नाइक ने कहा कि, “सूरत का एक व्यक्ति जो हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से लौटा है, वह COVID-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया गया।”
A person from Surat who recently returned from South Africa found positive for #Omicron variant of #COVID19: Dr Ashish Naik, Deputy Health Commissioner, Surat Municipal Corporation — ANI (@ANI) December 13, 2021
बता दें कि सूरत में नया मरीज मिलने से गुजरात में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। इससे पहले आज ही के दिन महाराष्ट्र में दो मामले सामने आए। वहीं, रविवार को देश के पांच राज्यों में पांच नए मामले सामने आए थे।
सम्बंधित ख़बरें
बुर्के वाली महिला की दबंगई…टर्निंग प्वाइंट पर बस न रोकने पर ड्राइवर को मारे थप्पड़
आखिरकार पकड़ लिया गया ‘रहमान डकैत’! 14 राज्यों में काला कारोबार चलाने वाला सूरत से गिरफ्तार
धू-धू कर जल उठी सूरत की टेक्सटाइल मार्केट, 100+ फायरमैन आग बुझाने में जुटे, हालात अंडर कंट्रोल
नौकरी करने की सलाह देने का खौफनाक अंजाम, बौखलाए युवक ने 3 साल के भाई की मुंबई में गला काटकर की हत्या
ज्ञात हो कि, ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों को जोखिम वाले देशों समेत अन्य देशों से आने वाले व्यक्तियों की निगरानी और उनकी कोरोना जांच का आदेश दिया है। देश के सभी एयरपोर्ट्स पर विदेश यात्रा कर आने वाले सभी प्रवासियों की RT-PCR टेस्ट की जा रही है। इस दौरान कोई यात्री कोरोना पॉजिटिव मिला, तो उसका सैंपल पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है।
गौरतलब है कि ओमिक्रॉन अब तक कुल 8 राज्यों में एंट्री ले चूका है। वहीं, संक्रमितों की संख्या 41 हो गई है। जिसमें सबसे ज्यादा 20 मामले महाराष्ट्र में मिल चुके हैं। इसके अलावा राजस्थान में 9, गुजरात 4, कर्नाटक 3, राजधानी दिल्ली 2, आंध्र प्रदेश 1, चंडीगढ़ 1 और केरल में 1 ओमिक्रॉन केस हैं।
उल्लेखनीय है कि ओमिक्रॉन को लेकर जुटाए गए अभी तक की शुरुआती डेटा के मुताबिक, ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मरीजों को बहुत अधिक थकान, गले में खराश, मांशपेशियों में दर्द जैसी समस्याएं आती हैं। इस वैरिएंट के लक्षण डेल्टा वैरिएंट से थोड़े अलग हैं। बड़ी बात ये है कि ओमिक्रॉन से संक्रमित व्यक्ति के स्वाद और गंध की क्षमता में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। इसके साथ ही WHO ने ओमिक्रॉन को फिलहाल ‘वैरिएंट ऑफ कंसर्न’ (चिंताजनक) की कैटेगरी में डाला है। ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर अभी कुछ भी सही तरीके से स्पष्ट नहीं हुआ है।
Fourth case of omicron surfaced in gujarat total cases increased to 41 in india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
माउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMबेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PMविवादों के घेरे में आया फिन एलन का कैच, सोशल मीडिया पर OUT और Not Out को लेकर हो रही बहस, देखें वीडियो
Apr 09, 2026 | 09:48 PMहरदीप सिंह पुरी का कतर दौरा, ईरान संघर्ष के बीच एलएनजी सप्लाई पर करेंगे अहम बातचीत
Apr 09, 2026 | 09:37 PMKKR vs LSG: केकेआर ने लखनऊ सुपर सुपर जायंट्स के सामने खड़ा 181 रन का टोटल, पॉवेल ने खेली तेज-तर्रार पारी
Apr 09, 2026 | 09:34 PMइटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM














