-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Former Police Officer Sachin Waje Got Bail But Waze Will Remain In Jail As He Is In Judicial Custody In Other Cases
पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को मिली जमानत, लेकिन इस मामले में जेल में बिताने पड़ेगी रातें
- Written By: किर्तेश ढोबले

मुंबई: समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को अदालत से बड़ी राहत मिली है। मुंबई सत्र न्यायालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें जमानत दे दी है। हालांकि, वाजे को जमानत मिल गई हो, लेकिन अन्य मामलों के वजह से वह जेल से रिहा नहीं होंगे। ईडी ने अदालत में वाज़े को जमानत देने से इनकार कर दिया था। लेकिन कोर्ट ने इस आपत्ति को खारिज कर दिया और उन्हें जमानत दे दी। बता दें कि, वाज़े की जमानत याचिका पर 15 नवंबर को सुनवाई पूरी हुई थी, हालांकि अदालत ने फैसला नहीं सुनाया था जो की आज सुनाया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने सचिन वाज़े के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
आज अदालत में सुनवाई के दौरान जस्टिस आरएन रोकडे ने साफ कहा कि, आरोपी को जांच के दौरान गिरफ्तार नहीं किया गया था, ऐसे में उस पर PMLA का सेक्शन 45 नहीं लगाया जा सकता है। यही नहीं न्यायधीश ने इस बात पर भी जोर दिया कि, इसी मामले में पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को भी पहले जमानत दी गई है, उनकी भी इस मामले में वो भूमिका थी जो वाजे की रही, ऐसे में इन्हें भी बेल दी जा सकती है।
ED Money Laundering case | A sessions court granted bail to Mumbai’s former cop Sachin Waze. However, despite being granted bail, Waze will remain in jail as he is in judicial custody in other cases. — ANI (@ANI) November 18, 2022
वहीं, सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से पेश हुए वकील ने सचिन वाज़े को जमानत देने से मन करते हुए कहा कि, PMLA कोर्ट ने ही पहले भी सचिन वाजे की जमानत याचिका को खारिज किया था और अभी भी स्थिति में कोई बडा बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि कोर्ट केंद्रीय एजेंसी के इस तर्क से सहमत नहीं नजर आए और कोर्ट ने कहा कि, कई फर्क देखने को मिल गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अदलात ने बताया कि, हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक आदेश में स्पष्ट कर दिया है कि उन लोगों को जमानत दी जा सकती है जिन्हें जांच के दौरान गिरफ्तार नहीं किया जाता है। इन्हीं तर्कों के आधार पर कोर्ट ने सचिन वाजे को जमानत दे दी है, अनिल देशमुख के बेटे को भी इस मामले में राहत दी गई है।
उल्लेखनीय है कि, सचिन वाज़े को वसूली मामले में जमानत मिल गई है। उन पर आरोप था कि, राज्य के गृह मंत्री रहते हुए अनिल देशमुख ने 100 करोड़ की वसूली की थी। यह पैसे बार और होटल मालिकों से लिए जाते थे। तब इस काम में वाज़े ने एक सक्रिय भूमिका निभाई थी।
Former police officer sachin waje got bail but waze will remain in jail as he is in judicial custody in other cases
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
Jun 24, 2026 | 11:31 PMप्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
Jun 24, 2026 | 11:11 PMकोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMसामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, बोलीं- मैटरनिटी लीव पर जा रही हूं, फैंस में खुशी की लहर
Jun 24, 2026 | 10:53 PM‘बागी सांसदों को अलग गुट के रूप में मान्यता न दें…’, ठाकरे गुट की ओम बिरला के साथ मीटिंग में क्या-क्या हुआ?
Jun 24, 2026 | 10:48 PMऔद्योगिक विकास की नई रूपरेखा तैयार करेगा CMIA, ‘नीति से निर्मिति’ के मंत्र के साथ नई टीम का ऐलान
Jun 24, 2026 | 10:45 PMसागर में जमीन विवाद में हत्या का खुलासा, मारकर कुएं में फेंका शव; चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार
Jun 24, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM













