-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Former Pm Manmohan Singh Died At The Age Of 92 Robert Vadra Posted The Information
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन, एम्स में कराए गए थे भर्ती
- Written By: अर्पित शुक्ला
Dr. Manmohan Singh Passes Away: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह 92 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका जन्म 26 सितम्बर 1932 को पंजाब के गाह (पाकिस्तान) में हुआ था।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह (सोर्स-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। बता दें कि सांस लेने में परेशानी होने के बाद उनको एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह 92 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
जानकारी के अनुसार साल 2006 में मनमोहन सिंह की दूसरी बार बाईपास सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से वह काफी बीमार चल रहे थे। गुरुवार को उन्हें सांस लेने में तक़लीफ और बेचैनी के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। उनका जन्म 26 सितम्बर 1932 को पश्चिमी पंजाब के गाह (अब पाकिस्तान) में हुआ था।
33 साल तक रहे राज्यसभा सांसद
1999 में कांग्रेस ने उन्हें दक्षिण दिल्ली से उम्मीदवार बनाया था। उन्हें भाजपा के विजय कुमार मल्होत्रा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। उस चुनाव में विजय कुमार मल्होत्रा को 2 लाख 61 हजार 230 वोट मिले थे, जबकि मनमोहन सिंह को 2 लाख 31 हजार 231 वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर निर्दलीय मोहम्मद शरीफ रहे थे। इसके बावजूद वह 33 साल तक संसद राज्यसभा सांसद के तौर पर संसद में उपस्थित रहे।
सम्बंधित ख़बरें
उज्जैन में शिप्रा आरती को लेकर घमासान: पंडा समिति का विरोध, रामघाट पर एक घंटे किया जल सत्याग्रह
चंद्रपुर मनपा में कोरम को लेकर सियासी खींचतान, धानोरकर गुट पड़ा अलग-थलग, नए गठजोड़ की चर्चा तेज
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
वाराणसी में तीन लोगों पर जानलेवा हमला; साड़ी कारीगर की पत्थर से कूंचकर हत्या और दो घायल, जांच में जुटी पुलिस
मनमोहन सिंह का सफर
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के एक गांव में जन्मे थे। डॉ. सिंह ने 1948 में पंजाब विश्वविद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा पूरी की। उनका शैक्षणिक करियर पंजाब से ब्रिटेन के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय तक गया, जहां उन्होंने 1957 में अर्थशास्त्र में डिग्री हासिल की। मनमोहन सिंह ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से भी डिग्री हासिल की है। 1971 में मनमोहन सिंह आर्थिक सलाहकार के तौर पर भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय में शामिल हुए। इसके तुरंत बाद 1972 में उन्हें वित्त मंत्रालय में चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर नियुक्त किया गया।
देश की अन्य बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
डॉ. मनमोहन सिंह ने कई सरकारी पदों पर काम किया। इसमें वित्त मंत्रालय में सचिव का पद भी शामिल है। वे योजना आयोग के उपाध्यक्ष भी रहे। वे भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर भी रहे। इतना ही नहीं, वे प्रधानमंत्री के सलाहकार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष भी रहे। डॉ. मनमोहन सिंह ने 1991 से 1996 के बीच देश के वित्त मंत्री के तौर पर पांच साल बिताए। तब देश इकोनॉमिक क्राइसिस से गुजर रहा था। आर्थिक सुधारों दिशा में उनके योगदान को दुनिया आज भी सलाम करती है।
Former pm manmohan singh died at the age of 92 robert vadra posted the information
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन में शिप्रा आरती को लेकर घमासान: पंडा समिति का विरोध, रामघाट पर एक घंटे किया जल सत्याग्रह
Aug 09, 2026 | 04:50 PMचंद्रपुर मनपा में कोरम को लेकर सियासी खींचतान, धानोरकर गुट पड़ा अलग-थलग, नए गठजोड़ की चर्चा तेज
Aug 09, 2026 | 04:34 PMनशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PMवाराणसी में तीन लोगों पर जानलेवा हमला; साड़ी कारीगर की पत्थर से कूंचकर हत्या और दो घायल, जांच में जुटी पुलिस
Aug 09, 2026 | 04:25 PMमिर्जापुर द मूवी के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया बज, ट्रेलर से पहले कालीन, मुन्ना और गुड्डू की दमदार वापसी
Aug 09, 2026 | 04:22 PMदेवास लव जिहाद केस में युवती के गंभीर आरोप, बोली- पहचान छिपाकर बनाए संबंध, निजी वीडियो से किया ब्लैकमेल
Aug 09, 2026 | 04:22 PMवाराणसी में कांवड़ मार्ग पर सख्ती: 44 वाहन सीज और 1810 के चालान, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाने के निर्देश
Aug 09, 2026 | 04:12 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM










