पूर्व आईएएस अधिकारी अरुण गोयल को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया

Arun Goyal
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: पूर्व आईएएस अधिकारी अरुण गोयल को शनिवार को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। गोयल 1985 बैच के पंजाब कैडर के अधिकारी रहे हैं। वह मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय के साथ निर्वाचन आयोग का हिस्सा होंगे। सरकार ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से गोयल की नियुक्ति की जानकारी दी। सुशील चंद्र मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से मई में सेवानिवृत्त हुए थे। उनके स्थान पर राजीव कुमार नए मुख्य चुनाव आयुक्त बने। 

केंद्रीय कानून मंत्रालय ने शनिवार शाम को एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने अरुण गोयल, आईएएस (सेवानिवृत्त) को चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया है, जिस तारीख से वह पदभार ग्रहण करते हैं।

आईएएस पद से दिया इस्तीफा

अरुण गोयल ने अपने सेवानिवृत्ति से 40 दिन पहले रिजाइन दे दिया। वह कई वर्षों से केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर थे। गोयल प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में अहम जिम्मेदारी निभा रहे थे। घायल 31 दिसंबर, 2022 को रिटायर होने वाले थे। उनके त्यागपत्र को पंजाब और केंद्र सरकार ने एक ही दिन में स्वीकार कर लिया। उल्लेखनीय है कि, ऐसा बहुत कम देखा गया  है कि, होम कैडर से लेकर पीएमओ तक फाइल एक ही दिन में क्लियर हो जाए। इसी वजह से पूरी ब्यूरोक्रेसी में अरुण गोयल को इस्तीफे को लेकर चर्चा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com