कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती

Sonia Gandhi
File Photo
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की तबीयत (Health) बिगड़ी, उन्हें आज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें बुखार आने के बाद दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल की ओर से बताया गया है कि सोनिया गांधी अभी डॉक्टरों के निगरानी में हैं और उनके मेडिकल टेस्ट किए जा रहे हैं। हालांकि उनकी हालत अभी स्थिर है। 

https://twitter.com/ANI/status/1631581569872805888

सर गंगा राम अस्पताल के अधिकारी ने जानकारी दी है कि, सोनिया गांधी का इलाज चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अरूप बासु और उनके सहयोगी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी हालत अभी स्थिर है और इलाज चल रहा है, कोई गंभीर बात नहीं है। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. डीएस राणा ने सोनिया गांधी की स्वास्थ्य रिपोर्ट को नार्मल बताया है। 

जनवरी में हुईं थीं अस्पताल में भर्ती

गौरतलब हो कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा को 5 जनवरी को भी सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था, तब उन्हें वायरल इन्फेक्शन हुआ था। उस समय उन्हें स्वास्थ्य को लेकर रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोनिया गांधी को कोरोना महामारी "कोविद" के बाद से कई बार अस्पताल में भर्ती हुई हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com