दिल्ली के कनॉट प्लेस में DCM बिल्डिंग की 9वीं मंजिल पर लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद

DCM Building Fire
Published on
Updated on

नई दिल्ली. दिल्ली (Delhi) के कनॉट प्लेस (Connaught Place) में डीसीएम बिल्डिंग (DCM Building) की 9वीं मंजिल पर शनिवार को आग लग गई। दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद है। दमकलकर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

जानकारी के मुताबिक आग शाम करीब 6:21 बजे डीसीएम बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की दस गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।

https://twitter.com/ANI/status/1680207923409207296

वहीं अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। माना जा रहा है कि यह आग शार्ट सर्किट के कारण भड़की। हालांकि, दमकल विभाग ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। दमकलकर्मी आग बुझाने का अथक प्रयास कर रहे हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1680210118372388864

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com