श्रीनगर के वजीर बाग इलाके में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

Jammu Kashmir Fire
Published on: 
Updated on: 

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) से बड़ी खबर सामने आ रही है। श्रीनगर (Srinagar) के वजीर बाग (Wazir Bagh) इलाके में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद। इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है।

जानकारी के मुताबिक आग रात 9 बजे के करीब लगी। जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग और विकराल हो गई। जिसके बाद इस घटना की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल आग बुझाने का कार्य जारी है।

https://twitter.com/ANI/status/1726988388908327175

हालांकि, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि यह आग शार्ट सर्किट के कारण भड़की। हालांकि, दमकल विभाग ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। 

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है...

Navbharat Live
navbharatlive.com