PGI अस्पताल के पुराने ऑपरेशन थिएटर में लगी आग, 1 की मौत और 2 जख्मी

Lucknow--Fire-News1
ऑपरेशन थिएटर में लगी आग
Published on: 
Updated on: 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में पीजीआई अस्पताल (PGI Hospital) के पुराने ऑपरेशन थिएटर में सोमवार को अचानक उस समय आग लग गई, जब अस्पताल में लगा हुआ वेंटीलेटर फट गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दो लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं।

प्रारंभिक जानकारी में बताया जा रहा है कि हादसा वेंटीलेटर फटने के कारण हुआ है। मौके से मिल रही तस्वीरों और वीडियो के आधार पर बताया जा रहा है कि ब्लॉस्ट होने के बाद पल भर में ऑपरेशन थिएटर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे ओटी परिसर में धुआं भर गया। 

मौके पर अफरा तफरी मचने के बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां बुलाई गयीं और पुलिस प्रशासन की मदद से अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।