बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी भीषण आग, धू-धू कर डिब्बे जले; देखें घटनास्थल का वीडियो

Train Fire
ट्रेन के डिब्बे जले (Photo Credits-ANI Twitter)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: बिहार (Train Fire in Bihar) के मधुबनी रेलवे स्टेशन (Madhubani Railway Station) पर खड़ी एक ट्रेन में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। अभी तक की जानकारी के अनुसार इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि आग ट्रेन की पांच बोगियों में लगी है। 

वहीं एक अच्छी खबर यह रही कि यह ट्रेन खाली थी।  समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किये वीडियो में देखा जा सकता है कि आग कितनी तेज है। उसे बुझाने का काम तेजी से जारी है। स्टेशन पर मौजूद लोग पानी डालकर आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।

देखें वीडियो-

गौर हो कि इससे पहले यूपी में मथुरा के पुराने बस अड्डे पर सवारियों से खचाखच भरी एक बस में अचानक आग लग गई थी। देखते-देखते इस आग ने भयंकर रूप ले लिया था। इस हादसे में एक शख्स जिंदा जल गया था। जिसकी पहचान नहीं हो पाई थी। इस हादसे में आठ से 10 लोगों को मुश्किल से बचाया गया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com