दिल्ली के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

FotoJet (11)
Photo Credit tiwtter_ANI
Published on
Updated on

नई दिल्ली: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के राज पार्क इलाके में बुधवार तड़के एक गोदाम में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में खाद्य भंडारण गोदाम में आग लग गई थी। दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर पहुंच आग बुझाने में कामयाब हुई हैं।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें तड़के तीन बजकर चार मिनट पर आग लगने की सूचना मिली और तुरंत ही दमकल की 24 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग नजदीक स्थित दो अन्य कारखानों में भी फैल गई थी। इस आगजनी में लाखों का सामना जल क्र स्वाहा हो गया।

आग पर सुबह करीब छह बजकर 50 मिनट पर काबू पा लिया गया। पुलिस उपायुक्त (बाहरी) समीर शर्मा ने बताया कि आग शॉर्ट-सर्किट होने के कारण लगी। उन्होंने बताया कि जूतों को साफ करने के लिए इस्तेमाल होने वाले कुछ रसायन गोदाम में रखे थे। घटना के समय केवल गोदाम का सुरक्षा कर्मी मौके पर मौजूद था।(एजेंसी)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com