फरीदाबाद के सेक्टर-10 में बैन्क्वेट हॉल में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

Samar Grand Banquet Hall Fire
ANI Photo
Published on: 
Updated on: 

फरीदाबाद. दिल्ली से सटे फरीदाबाद जिले के सेक्टर-10 में स्थित समर ग्रैंड बैन्क्वेट हॉल में शनिवार को भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। आग बुझाने का प्रयास जारी है। अब तक किसी के हताहत/घायल होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक यह आग दोपहर 1.30  बजे के करीब लगी। जिसके तुरंत बाद पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गई।

https://twitter.com/ANI/status/1634522041951870976?cxt=HHwWgICzgePI_q4tAAAA

अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि यह आग शार्ट सर्किट के कारण भड़की। हालांकि, दमकल विभाग ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।