-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Farmers Protest Punjab Farmer Leaders Arrested In Punjab Internet Ban Shambhu And Khanauri Border
किसानों-मोदी सरकार के बीच बातचीत बेनतीजा, पंजाब-हरियाणा खनौरी बॉर्डर पर चला बुलडोजर, देखें Video
- Written By: राहुल गोस्वामी
पंजाब-हरियाणा खनौरी बॉर्डर पर विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों को आज अल-सुबह पुलिस ने हटा दिया है। सरवन सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल सहित कई किसान नेताओं को मोहाली में हिरासत में ले लिया गया है।

पंजाब-हरियाणा खनौरी बॉर्डर कराया गया खाली
चंडीगढ़ : एक बड़ी खबर के अनुसार पंजाब-हरियाणा खनौरी बॉर्डर पर विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों को आज अल-सुबह पुलिस ने हटा दिया है। आज भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच किसानों को हटाया गया है। वहीं उनके द्वारा बनाए गए अस्थायी ढांचों को हटाया गया और कई किसानों को हिरासत में लिया गया।
इसके साथ ही हरियाणा पुलिस ने हरियाणा-पंजाब शंभू सीमा पर किसानों की आवाजाही को रोकने के लिए लगाए गए कंक्रीट के बैरिकेड्स को भी बुलडोजर से हटा दिया है, जहां वे विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए थे। किसान पिछले साल फरवरी से ही यहां डेरा डाले हुए हैं।
#WATCH | Visuals from the Haryana—Punjab Shambhu Border, where Haryana Police is removing concrete barricades erected to restrict farmers’ movement further from where they were sitting in a protest over various demands. Yesterday, late in the evening, Punjab police removed the… pic.twitter.com/hkqyUodLEO — ANI (@ANI) March 20, 2025
#WATCH | Haryana Police uses bulldozers to remove concrete barricades erected at Haryana – Punjab Shambhu Border to restrict farmers’ movement further from where they were sitting on a protest over various demands. Yesterday, late in the evening, Punjab police removed the… pic.twitter.com/Ma5SPYwT9m — ANI (@ANI) March 19, 2025
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी दें कि, चंडीगढ़ में बीते बुधवार को केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद लौट रहे सरवन सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल सहित कई किसान नेताओं को मोहाली में हिरासत में ले लिया गया है। इस बीच, पंजाब पुलिस ने शंभू और खनौरी सीमा बिंदुओं से प्रदर्शनकारी किसानों को हटाना शुरू कर दिया था, जहां पर वे एक साल से अधिक समय से डेरा डाले हुए हैं।इस बाबत पुलिस ने कहा था कि अस्थायी ढांचों और मंचों के अलावा किसानों द्वारा खड़ी की गई ट्रॉलियों और अन्य वाहनों को हटाने के बाद जल्द ही दोनों राजमार्गों को खोल दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
इंसान हूं, गलतियां होती हैं: नवभारत कॉन्क्लेव में शिवराज सिंह का छलका दर्द, बोले- राजनीति में ये चीज…
नकली खाद-बीज बेचने वालों की अब खैर नहीं! सरकार ला रही है सख्त कानून, जेल की हवा खाएंगे जालसाज
अलनीनो का डर होगा खत्म! 311 जिलों के लिए सरकार का ‘कंटजेंसी प्लान’, किसानों को मिलेगा सुरक्षा कवच
गांवों में थमेगा पलायन: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से लेकर डिजिटल कनेक्टिविटी तक, ऐसे बदल रही है सूरत
#WATCH | Punjab | Police remove farmers from Punjab-Haryana Khanauri Border who were sitting on a protest over various demands. Amid massive police deployment – farmers were evicted, temporary structures erected by them were removed, and several farmers were detained. (19/03) pic.twitter.com/XoYQ52PqVw — ANI (@ANI) March 19, 2025
किसान नेता गुरमनीत सिंह मंगत ने कहा कि किसान नेताओं को मोहाली में तब हिरासत में लिया गया, जब वे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद शंभू विरोध स्थल की ओर लौट रहे थे। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने किसानों को प्रदर्शन स्थलों से हटाए जाने को उचित ठहराते हुए कहा कि राज्य के लिए जीवनरेखा सरीखे दोनों राजमार्गों के लंबे समय तक बंद रहने से उद्योग और कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने किसान नेताओं को हिरासत में लेने की कड़ी निंदा की और आरोप लगाया कि पंजाब की ‘आप’ सरकार केंद्र और किसानों के बीच वार्ता को ‘‘विफल” करने की कोशिश कर रही है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने पंजाब पुलिस द्वारा कई किसान नेताओं को ‘‘धोखे से” हिरासत में लेने की निंदा की और इसे देश के अन्नदाताओं का ‘‘बड़ा अपमान” करार दिया, जो अपनी “वैध” मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने यहां जारी एक बयान में कहा था कि यह बेहद दुखद है कि जिन किसानों ने देश की प्रगति, समृद्धि और अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, वे आज सरकारों की ‘‘किसान विरोधी” नीतियों के कारण पीड़ित हैं।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
धामी ने कहा था कि यह पंजाब सरकार के लिए शर्मनाक दिन है, क्योंकि केंद्रीय मंत्रियों के साथ बातचीत के तुरंत बाद किसान नेताओं को ‘‘धोखे से” हिरासत में ले लिया गया। धामी ने सवाल किया था कि क्या सरकारें किसानों से इतनी डरी हुई हैं कि वे उनसे बातचीत भी नहीं कर सकतीं। उन्होंने मांग की कि हिरासत में लिए गए किसान नेताओं और किसानों को तुरंत रिहा किया जाए और सरकार उनसे माफी मांगे।
जानकारी दें कि, दोनों विरोध स्थलों पर पुलिस कार्रवाई के संकेत बीते बुधवार सुबह से ही मिलने लगे थे, क्योंकि वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। वहीं, किसान नेताओं ने चंडीगढ़ में केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की किसानों ने बताया था कि दोनों प्रदर्शन स्थल के पास एम्बुलेंस, बसें, अग्निशमन और दंगा रोधी वाहन तैनात किए गए हैं। खनौरी स्थल पर लगभग 200 किसान और शंभू सीमा बिंदु पर लगभग 50 किसान मौजूद थे।
वहीं पुलिस उपमहानिरीक्षक (पटियाला रेंज) मनदीप सिंह सिद्धू के नेतृत्व में करीब 3,000 पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए खनौरी सीमा पर मौजूद थे। इसी तरह, भारी संख्या में पुलिसकर्मी सड़क खाली कराने के लिए शंभू सीमा पर भी पहुंचे थे ।खनौरी में सिद्धू ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि सरकार ने सड़क खाली करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। तब डीआईजी ने कहा था कि पुलिस प्रदर्शनकारी किसानों को अपने बुजुर्गों के समान मानती है और किसी भी टकराव के लिए नहीं आई है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि उनकी संख्या 3,000 है, जो किसानों की संख्या 200 से ज़्यादा है। डीआईजी ने युवाओं को चेतावनी दी थी कि वे सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार न करें।
बता दें कि, संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी किसान दिल्ली कूच करने से रोके जाने पर पिछले साल 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू (शंभू-अंबाला) और खनौरी (संगरूर-जींद) सीमा पर डेरा डाले हुए थी। किसान फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। चंडीगढ़ में किसानों की विभिन्न मांगों पर चर्चा के लिए किसान नेताओं और केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के बीच ताजा दौर की वार्ता बेनतीजा रही थी।
Farmers protest punjab farmer leaders arrested in punjab internet ban shambhu and khanauri border
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Taj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMNMPB Recruitment 2026: राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड में 7 पदों पर निकली भर्ती, 30 जुलाई तक करें ऑफलाइन आवेदन
Jul 12, 2026 | 10:47 PMMPPSC ADPO Recruitment 2026: असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर भर्ती के आवेदन फिर शुरू
Jul 12, 2026 | 10:39 PMहिंदू राष्ट्र से डरने की जरूरत नहीं…, बयान पर भड़के मुस्लिम संगठन; बाबा रामदेव को बताया धोखेबाज
Jul 12, 2026 | 10:34 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














