-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Farmers Protest Farmers In Punjab Will Surround The Cm Residence Bhagwant Mann Is Worried
Farmers Protest: पंजाब में किसानों का सरकार के खिलाफ हल्लाबोल! सीएम आवास का करेंगे घेराव, भगवंत मान के फूले हाथ-पांव
- Written By: अभिषेक सिंह
पंजाब और हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 13 महीने से आंदोलन चला रहे किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) आज सीएम भगवंत मान समेत कई कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के घरों का घेराव करेंगे।

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 13 महीने से आंदोलन चला रहे किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) आज सीएम भगवंत मान समेत कई कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के घरों का घेराव करेंगे। कल दोपहर केएमएम के संयोजक सरवन सिंह पंधेर ने यह प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। जिसके बाद एसकेएम गैर राजनीतिक के साथ ऑनलाइन मीटिंग हुई। जिसमें एसकेएम गैर राजनीतिक ने भी साथ चलने की बात कही।
किसानों द्वारा जहां-जहां प्रदर्शन किया जाएगा, वह स्थान भी तय कर लिया गया है। 17 जिलों में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम तय किया गया है। किसानों का कहना है कि प्रदर्शन की जगह बढ़ भी सकती है। ऐसे में पुलिस के लिए किसानों को रोकना चुनौती होगी। वहीं किसानों का गुस्सा आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।
अमृतसर जिले में दो जगहों पर किसान प्रदर्शन करेंगे। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह जंडियाला गुरु और कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के आवास के बाहर धरने पर बैठेंगे। होशियारपुर जिले में किसान तीन जगहों पर धरना देंगे, टांडा विधायक जसबीर सिंह राजा, दसूहा विधायक करमबीर सिंह घुमन और मंत्री डॉ. रवजोत सिंह के आवास पर।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में बीजेपी ने कर दिया खेल… IVP से मिलाया हाथ, APP के जले पर छिड़का नमक, MCD चुनाव में तय हो गई जीत!
नर्मदापुरम : मूंग खरीदी नीति के विरोध में किसानों का आंदोलन तेज, सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया हवन
अमरावती में सोयाबीन बीज विवाद, ‘हुतूतू’ बीज नहीं उगने पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन
गड़चिरोली एयरपोर्ट परियोजना के विरोध में किसान आक्रामक, कृषि भूमि बचाने की उठी मांग
हर जिले में घिरेंगे आप विधायक
गुरदासपुर जिले में किसान दो जगहों पर धरना देंगे, बटाला में कार्यकारी अध्यक्ष पंजाब अमन शेर सिंह कलसी के आवास पर और विधायक अमरपाल सिंह के हरगोबिंदपुर में। इतना ही नहीं पंजाब के लगभग हर जिले में विधायक के आवास के सामने किसान धरना देंगे।
पुलिस ने खाली करवाया बॉर्डर
आपको बता दें कि 19 मार्च को पंजाब पुलिस ने किसान नेताओं को हिरासत में लेकर शंभू और खनौरी बॉर्डर खाली करवा दिया था। इसके बाद दोनों बॉर्डर पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई थी।
दिल्ली कूच का किया ऐलान
पुलिस ने सरवन सिंह पंधेर को रिहा कर दिया है। जबकि भूख हड़ताल पर बैठे डल्लेवाल को पटियाला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसानों ने 13 फरवरी 2024 को अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच करने का ऐलान किया था। किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने शंभू और खनौरी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया था।
देश से जुड़ी सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
किसानों ने 4 बार दिल्ली कूच करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और किसानों को आगे नहीं बढ़ने दिया। 21 फरवरी को खनौरी बॉर्डर पर झड़प के दौरान युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई। 26 नवंबर 2024 को किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल ने खनौरी बॉर्डर पर भूख हड़ताल शुरू कर दी।
7 बैठकों के बाद भी समाधान नहीं
केंद्र और किसानों के बीच 7 बार बातचीत हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। 19 मार्च 2025 को सातवें दौर की बातचीत के बाद पंजाब पुलिस ने किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल, सरवन सिंह पंधेर समेत अन्य किसान नेताओं को अलग-अलग जगहों से हिरासत में लिया। इसके बाद दोनों बॉर्डर खाली करवा दिए गए। 20 और 21 मार्च को दोनों बॉर्डर पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई।
Farmers protest farmers in punjab will surround the cm residence bhagwant mann is worried
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














