-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Farmer Protest Rahul Gandhi Came Forward On Issue Of Farmers Says Government Should Fulfill Demands By Talking To Dallewal
Farmer Protest: किसानों के मुद्दे पर राहुल गांधी आए सामने, बोले- डल्लेवाल से बातचीत कर मांगें पूरी करे सरकार
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत को लेकर चिंता जताते हुए शुक्रवार को कहा कि सरकार को बातचीत करके उनका अनशन खत्म कराना चाहिए तथा किसानों की मांग मान...

राहुल गांधी (सोर्स-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत को लेकर चिंता जताते हुए शुक्रवार को कहा कि सरकार को बातचीत करके उनका अनशन खत्म कराना चाहिए तथा किसानों की मांग मान लेनी चाहिए।
केंद्र पर फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित आंदोलनकारी किसानों की मांगों को स्वीकार करने का दबाव बनाने के उद्देश्य से डल्लेवाल 26 नवंबर से खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर हैं। सुप्रीम कोर्ट ने डल्लेवाल के अस्पताल में भर्ती होने का फैसला शुक्रवार को पंजाब सरकार के अधिकारियों और चिकित्सकों पर छोड़ दिया।
राहुल गांधी ने एक्स पर किया पोस्ट
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘एमएसपी की गारंटी और कर्ज़ माफ़ी समेत अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल जी की तबीयत बिगड़ना चिंताजनक है। सरकार को बातचीत करके अनशन ख़त्म करवाना चाहिए।” उनका कहना है, ‘‘जायज मांगों के लिए किसानों को बार-बार अनशन और प्रदर्शन के लिए मजबूर करना दुर्भाग्यपूर्ण है। 700 से ज़्यादा किसानों की शहादत के बाद भी सरकार निर्दयी बनी हुई है। एमएसपी सहित अधिकांश मांगों को तो अब कृषि संबंधी संसद की स्थायी समिति ने भी स्वीकारा है, जिसमें सभी दलों के नेता हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
‘पार्ट-टाइम राजनीति से नहीं जीत सकते चुनाव’, शर्मिष्ठा मुखर्जी का राहुल पर बड़ा हमला; कांग्रेस को दी ये नसीहत
ग्वालियर में प्रहलाद पटेल का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- संविधान की बात करने वालों का इतिहास देश जानता है
राहुल गांधी को बड़ी राहत, कार्तिकेय चौहान की ओर से मानहानी केस को बंद करने की प्रार्थना; मामला हुआ क्लोज!
यूपी में इंसानियत शर्मसार! बंधक मजदूरों की खौफनाक दास्तान सुन कांप उठेगी रूह, राहुल गांधी ने मांगा न्याय
राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मैंने पहले भी कहा है और फिर दोहरा रहा हूं कि जैसे मोदी सरकार कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए मजबूर हुई, वैसे ही उसे इन मांगों को मानने के लिए मजबूर किया जाएगा।” कांग्रेस नेता ने कहा कि किसानों और देश के लिए बेहतर यही होगा कि सरकार देर करने की बजाय जल्द से जल्द मान ले। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को समझना होगा कि उनकी ‘‘किसान विरोधी नीतियों, ज़िद और झूठे वादों” के ही चलते किसान सरकार से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘किसान स्वाभिमानी होते हैं, क्योंकि वो देश का पेट पालते हैं। इस बार लाठी-डंडे, आंसू गैस, रबर बुलेट, ‘‘आंदोलनजीवी” और ‘‘परजीवी” जैसे अपशब्द भी नहीं चलेंगे।” उन्होंने कहा, ‘‘किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल जी की तबीयत बिगड़ना बेहद चिंताजनक है और सरकार की यह संवैधानिक ज़िम्मेवारी बनती है कि आमरण अनशन ख़त्म करवाए और बातचीत का रास्ता अपनाए।”
एजेंसी इनपुट के साथ।
देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
Farmer protest rahul gandhi came forward on issue of farmers says government should fulfill demands by talking to dallewal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














