बहराइच में पारिवारिक विवाद ने ली खतरनाक मोड़, घर में आग से पिता और बेटी की हालत गंभीर

आग लगाए जाने की सूचना मिलन के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर के मालिक रामफेर (45) और उसकी बेटी पूनम (18) गंभीर रूप से झुलस चुके थे। पिता-पुत्री को उपचार के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है।
बहराइच में पारिवारिक विवाद ने ली खतरनाक मोड़, घर में आग से पिता और बेटी की हालत गंभीर
प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो सोर्स - पिक्सेल्स)
Published on
Updated on

बहराइच : उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के नानपारा क्षेत्र में गुरुवार को दो युवकों ने कथित रूप से पारिवारिक विवाद के कारण अपने चाचा के फूस के बने घर में आग लगा दी है, जिसके कारण गृह स्वामी और उसकी बेटी गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी देले हुए बताया कि पुलिस पिता-पुत्री को उपचार के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है। नानपारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह ने मीडियो को बताया कि आज सुबह नानपारा कोतवाली क्षेत्र के अगैया गांव में एक घर में आग लगाए जाने की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर के मालिक रामफेर (45) और उसकी बेटी पूनम (18) गंभीर रूप से झुलस चुके थे।

बता दें, इसके साथ ही घर का ज्यादातर सामान भी जल गया था। घटना में गंभीर रूप से झुलसे रामफेर और पूनम को बहराइच मेडिकल कालेज भेजा गया, जहां से उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। नानपारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह ने बताया कि परिजन के मुताबिक एक दिन पूर्व रामफेर का उसके भतीजे राकेश से विवाद हुआ था। इसी के कारण राकेश ने अपने चचेरे भाई गंगाराम के साथ मिलकर उनके घर में आग लगा दी।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित रामफेर के पड़ोस में रहने वाले उनके सगे भतीजे राकेश व चचेरे भाई गंगाराम के खिलाफ जानलेवा हमला, रिहायशी मकान में आगजनी और जान से मारने की धमकी देने के आरोपों में मुकदमा दर्ज कर ली गई है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

एजेंसी इनपुट के साथ। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com