-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Extortion Case Mumbai Court Extends Interim Relief From Arrest Granted To Former Mumbai Ncb Chief Sameer Wankhede Till 28th June
समीर वानखेडे को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक की अवधि 28 जून तक बढ़ाई
- Written By: किर्तेश ढोबले

समीर वानखेड़े (फ़ाइल फोटो)
मुंबई: मुंबई की एक अदालत ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व प्रमुख समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) को जबरन वसूली और रिश्वतखोरी के मामले में दी गई गिरफ्तारी से अंतरिम राहत 28 जून तक बढ़ा दी है। इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने 8 जून को पूर्व मुंबई जोनल डायरेक्टर वानखेड़े की अंतरिम सुरक्षा 23 जून तक बढ़ाई थी।
उल्लेखनीय है कि, मामले के अनुसार वानखेडे तथा चार अन्य आरोपियों ने अक्टूबर 2021 को क्रूज पोत में कथित तौर पर मादक पदार्थ बरामद होने के मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नहीं फंसाने के एवज में अभिनेता से 25 करोड़ रुपए रिश्वत के तौर पर मांगे थे।
Extortion case | Mumbai court extends interim relief from arrest granted to former Mumbai NCB chief Sameer Wankhede till 28th June — ANI (@ANI) June 23, 2023
पता हो कि वानखेडे ने मामले को रद्द करने के अनुरोध संबंधी याचिका पिछले महीने उच्च न्यायालय में दाखिल की थी और किसी भी कठोर कार्रवाई से अंतरिम संरक्षण की भी मांग की थी। उच्च न्यायालय की एक अवकाश पीठ ने तब वानखेडे को आठ जून तक गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान किया और उन्हें जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया था। सीबीआई ने पिछले सप्ताह एक हलफनामा दाखिल करके अंतरिम संरक्षण को वापस लेने का अनुरोध किया था।
यह है मामला
आर्यन को तीन अक्टूबर 2021 को कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, आर्यन पर लगे आरोपों को सही साबित करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य पेश करने में मादक पदार्थ रोधी एजेंसी के नाकाम रहने पर बंबई उच्च न्यायालय ने उन्हें तीन हफ्ते बाद जमानत दे दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
नवाब मलिक का हाथ नहीं! समीर वानखेड़े मामले में NCB का बड़ा यू-टर्न, बताया आखिर किसके कहने पर हो रही है जांच?
कॉर्डेलिया क्रूज केस में समीर वानखेड़े को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर दी अंतरिम सुरक्षा
समीर वानखेड़े का हाईकोर्ट में बयान- शाहरुख खान से नहीं मांगी रिश्वत, CBI केस पर उठाए सवाल
शाहरुख-गौरी के खिलाफ मानहानि मामले में समीर वानखेड़े को झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका
Extortion case mumbai court extends interim relief from arrest granted to former mumbai ncb chief sameer wankhede till 28th june
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चीन में बारिश ने मचाई तबाही! 95 हजार से ज्यादा लोग घर छोड़ने को मजबूर, कई इलाकों में रेड अलर्ट
Jul 11, 2026 | 09:09 AMरोज सुबह करें ये 7 योगासन, शरीर रहेगा फिट और दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक
Jul 11, 2026 | 09:08 AMTRAI Call Rules: 1600 और 140 सीरीज से आ रही फोन कॉल्स पर ट्राई ने दी बड़ी जानकारी, जानिए अहम नियम
Jul 11, 2026 | 09:07 AMFIFA World Cup 2026: स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराया, सेमीफाइनल में फ्रांस से होगी टक्कर
Jul 11, 2026 | 09:02 AMनवभारत संपादकीय: अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, होर्मुज जलडमरूमध्य बना टकराव का केंद्र
Jul 11, 2026 | 09:01 AMItel Zeno 100 Pro की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 16 जुलाई को भारत में देगा दस्तक; Zeno 100 Lite भी जल्द होगा लॉन्च
Jul 11, 2026 | 08:54 AMमोशी कचरा डिपो हादसा: 50 घंटे बाद भी मलबे में फंसे 8 मजदूर; NDRF और सेना ने बदली रणनीति, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Jul 11, 2026 | 08:51 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM














