-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- External Affairs Minister S Jaishankar Said The Process Of Issuing Chip Based E Passport Will Start Soon
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया, जल्द शुरू होगी चिप आधारित ई-पासपोर्ट जारी करने की प्रकिया
- Written By: किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा (Lok sabha) में कहा कि अगले छह महीने में ई-पासपोर्ट (e-Passport) जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और इनमें डेटा की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह चौकन्नी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर (S. jaishaknkar) ने प्रश्नकाल में कहा कि पूरी दुनिया चिप आधारित ई-पासपोर्ट की दिशा में बढ़ रही है और भारत को भी इस दिशा में बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 4.5 करोड़ चिप के लिए आशय-पत्र (एलओआई) जारी कर दिये गये हैं।
जयशंकर ने कहा, ‘‘हमें पूरा विश्वास है कि अगले कुछ दिन में इसके लिए अनुबंध दिये जाने के बाद छह महीने के अंदर हम ई-पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने की स्थिति में होंगे।” उन्होंने चिप आधारित दस्तावेज जारी होने के बाद पासपोर्ट दिये जाने की प्रक्रिया तेज होने की संभावना के सवाल पर कहा कि प्रक्रिया नियमित होने के बाद स्वाभाविक रूप से तेज हो जाएगी।
The digital signature which will secure the data will be sent to other countries for recognition purposes: External Affairs Minister S Jaishankar in Lok Sabha on data security issue regarding the e-Passports — ANI (@ANI) February 4, 2022
चिप आधारित ई-पासपोर्ट से डेटा चोरी होने और नागरिकों की सुरक्षा संबंधी चिंताओं से जुड़े कांग्रेस के एम के राघवन और शशि थरूर के पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए जयशंकर ने कहा कि ई-पासपोर्ट जारी करने का उद्देश्य यात्रा को सुगम, त्वरित बनाना और डेटा की सुरक्षा सुनिश्चत करना है। उन्होंने कहा कि डेटा सुरक्षा की बात करें तो इसे एक विशिष्ट प्रक्रिया के माध्यम से चिप में डाला जाता है और विशेष प्रिंटर से छापा जाता है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया कई चरणों में होती है।
सम्बंधित ख़बरें
विदेश मंत्री ने कहा कि हम इस समय नमूना पासपोर्ट का परीक्षण कर रहे हैं ताकि स्वयं इसकी सुरक्षा संबंधी आशंकाओं को लेकर सुनिश्चित हो सकें। उन्होंने कहा, ‘‘ हम डेटा चोरी (स्किमिंग) होने के खतरों को लेकर बहुत सतर्क हैं। इसलिए नमूना पासपोर्ट परीक्षण प्रक्रिया (टेस्टबेड) से गुजर रहा है। जब तक पासपोर्ट को अधिकारी के हाथ में नहीं सौंपा जाता, डेटा चोरी होने की आशंका नहीं है।”
जयशंकर ने यह भी कहा कि ‘‘जब तक हम सुनिश्चित नहीं होंगे कि स्किमिग का खतरा नहीं है, स्वाभाविक है कि हम तब तक आगे नहीं बढ़ेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि ऐसा नहीं होगा। हम चौकन्ने हैं।” भारत में हवाईअड्डों पर आव्रजन प्रक्रिया में देरी संबंधी द्रमुक सांसद दयानिधि मारन के पूरक प्रश्न के उत्तर में जयशंकर ने कहा, ‘‘मैं सभी लोगों में शायद सबसे ज्यादा हवाई अड्डों से गुजरता हूं और मैं अन्य काउंटरों पर भी नजर रखता हूं।
यह बात सभी मानेंगे कि हवाई अड्डों पर प्रक्रियाओं में सुधार हुआ है और काउंटरों की संख्या बढ़ी है। इसलिए सदस्य की यह चिंता सही नहीं है। हम यह भी मानते हैं कि सुधार की गुंजाइश है।” ई-पासपोर्ट जारी होने में दक्षिण भारतीय राज्यों के साथ किसी तरह के भेदभाव संबंधी आशंका के मारन के सवाल पर जयशंकर ने कहा कि इस मामले में किसी राज्य के पक्ष में या किसी के खिलाफ कभी पक्षपात नहीं किया जाएगा।
उन्होंने राज्यों के साथ भेदभाव संबंधी मारन की टिप्पणी को अनुचित बताते हुए कहा कि वह इसे खारिज करते हैं। गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को अपने बजट भाषण में चिप आधारित ई-पासपोर्ट जारी किये जाने की घोषणा की थी। सरकार के अनुसार ई-पासपोर्ट में स्मार्ट कार्ड प्रौद्योगिकी है, जिसमें एक ‘रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन’ (आरएफआईडी) चिप लगी है।
चिप की विशेषताएं अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (आईसीएओ) जो संयुक्त राष्ट्र की एक विशेषज्ञता प्राप्त एजेंसी है, के दिशानिर्देशों के अनुरूप हैं, जो ई-पासपोर्ट सहित अंतरराष्ट्रीय यात्रा दस्तावेजों के मानकों को परिभाषित करती है। इसमें कागज और चिप दोनों पर जानकारी होगी।
External affairs minister s jaishankar said the process of issuing chip based e passport will start soon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आकांक्षा रंजन कपूर की संगीत में ‘शावा शावा’ पर झूमे करण जौहर और जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट ने भी लूटी महफिल
Jul 11, 2026 | 08:51 PMडॉक्टर के रूप में दरिंदा! मुंबई में महिला मरीज से अश्लील हरकत करने वाला डॉ. पार्थो प्रणय गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 08:50 PMसुबह उठते ही खाएं 1 चम्मच अलसी! शरीर में दिख सकते हैं ऐसे बदलाव, जिन्हें जानकर आप भी करेंगे डाइट में शामिल
Jul 11, 2026 | 08:48 PMसीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PMCG High Court Recruitment: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भर्ती, 62 हजार तक सैलरी
Jul 11, 2026 | 08:31 PMयह लगातार प्रताड़ना का मामला…महिला के ऑनलाइन उत्पीड़न पर कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
Jul 11, 2026 | 08:29 PMAshadha Amavasya: आषाढ़ अमावस्या की रात इन 4 स्थानों पर जलाएं दीप, कहते हैं पूर्वज स्वयं देते हैं आशीर्वाद
Jul 11, 2026 | 08:28 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














