-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Environment Ministry Issued Guidelines Notification Issued For Plastic Packaging
पर्यावरण मंत्रालय ने दिए दिशानिर्देश, प्लास्टिक पैकेजिंग के लिए अधिसूचना जारी
- Written By: वैष्णवी वंजारी

(Union Environment Minister Bhupendra Yadav)
नई दिल्ली: एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की दिशा में आगे बढ़ते हुए पर्यावरण मंत्रालय ने प्लास्टिक पैकेजिंग के लिए विस्तारित उत्पादक उत्तरदायित्व (ईपीआर) पर व्यापक दिशा निर्देश अधिसूचित किए हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने नए प्लास्टिक कचरा प्रबंधन (संशोधित), नियम 2022 को बृहस्पतिवार देर रात सोशल मीडिया के जरिए अधिसूचित किया। उन्होंने कहा कि दिशा निर्देश प्लास्टिक पैकेजिंग कचरे की सर्कुलर अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का ढांचा प्रदान करता है और प्लास्टिक के विकल्पों को बढ़ावा देगा।
यादव ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक को खत्म करने के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए पर्यावरण मंत्रालय ने प्लास्टिक पैकेजिंग के लिए विस्तारित उत्पादक उत्तरदायित्व पर व्यापक दिशा निर्देश अधिसूचित किए हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘दिशा निर्देशों से न केवल प्लास्टिक पैकेजिंग कचरे की सर्कुलर अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का ढांचा मिलेगा बल्कि प्लास्टिक के नए विकल्पों को विकसित करने को बढ़ावा भी मिलेगा। इनसे सतत प्लास्टिक पैकेजिंग की ओर कारोबारों को बढ़ाने की रूपरेखा मिलेगी।” अधिसूचना के अनुसार, नए दिशा निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
नए नियमों में प्लास्टिक को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया है- पहली श्रेणी में ठोस प्लास्टिक पैकेजिंग शामिल होगी, दूसरी श्रेणी में एक परत या कई परतों की लचीली प्लास्टिक पैकेजिंग शामिल होगी, प्लास्टिक शीट्स और प्लास्टिक शीट से बने कवर, थैलियां, प्लास्टिक के पाउच शामिल होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में 11 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- आधुनिक तकनीक से सफल होगा यह अभियान
नासिक में पानी की किल्लत; पार्षद प्रमिला मैंद के उपलब्ध कराए टैंकर से नागरिकों को मिली बड़ी राहत
गड़चिरोली में 6 लोह अयस्क खदानों की मांग, भारत को स्टील निर्यातक बनाने का लक्ष्य
Nashik Kumbh Mela सामाजिक एकता का सशक्त माध्यम है, अतुल लिमये ने जनसहभागिता पर की बैठक
नए नियमों के तहत उत्पादकों, आयातकों और ब्रांड मालिकों को ऑनलाइन पोर्टल पर सालाना रिटर्न दाखिल करते हुए अगले वित्त वर्ष 30 जून तक प्लास्टिक का पुन: इस्तेमाल करने वाले पंजीकृत लोगों से पुनर्चक्रण के प्रमाणपत्रों की जानकारियां देनी होगी। सरकार ने ईपीआर के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मंत्रालय को उपायों की सिफारिशें करने के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष के नेतृत्व में एक समिति गठित करने की घोषणा की है। (एजेंसी)
Environment ministry issued guidelines notification issued for plastic packaging
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














