- Hindi News »
- India »
- Encounter Between Security Forces And Naxalites In Chatra Jharkhand Two Soldiers Martyred
झारखंड के चतरा में सुरक्षाबल की नक्सलियों के साथ मुठभेड़, दो जवान शहीद
- Written By: किर्तेश ढोबले

चतरा: झारखंड (Jharkhand) के चतरा (Chatra) जिले में बुधवार को नक्सलियों (Naxalite) और पुलिस के बीच मुठभेड़ (Encounter) में दो सुरक्षाकर्मी शहीद हो गये जबकि एक अन्य जवान के घायल होने की खबर है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मुठभेड़ झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 200 किलोमीटर दूर सदर और बशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्रों के बीच बैरियो के जंगल में हुई।
पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) अमोल वी होमाकर ने बताया कि इस घटना में दो सुरक्षाकर्मियों को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने बताया कि मृतक जवानों की पहचान सिकंदर सिंह और सुकन राम के तौर पर की गयी है। सिंह बिहार के गया और सुकम राम झारखंड के पलामू जिले के रहने वाले थे। चतरा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी संदीप सुमन ने बताया, ‘‘मुठभेड़ में घायल जवान आकाश सिंह को उपचार के लिये हवाई मार्ग से रांची भेजा गया है।”
#WATCH | Ranchi: On encounter between Police and naxals in Chatra this evening, Jharkhand Opposition leader Amar Kumar Bauri says, "The condition of the one injured jawan is stable now. But we lost two jawans and it is an unfortunate incident… This is going to be a huge… pic.twitter.com/INDdSiat7n — ANI (@ANI) February 7, 2024
सम्बंधित ख़बरें
Aman Saw Encounter Case: झारखंड HC ने लिया स्वत: संज्ञान, परिवार ने लगाया था आरोप, बढ़ी सरकार की मुश्किलें
झारखंड में एक करोड़ के इनामी अनल समेत 10 नक्सली ढेर, सारंडा में हुई मुठभेड़
Gumla Encounter: JJMP के 3 उग्रवादी मुठभेड़ में ढेर, AK-47 और 2 इंसास बरामद
झारखंड के पलामू में लॉरेंस के यार का एनकाउंटर, गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने किया ढेर
CM सोरेन ने सुरक्षाकर्मियों की मौत पर जताया दुख
सुमन ने बताया कि सुरक्षाकर्मी एक अभियान के बाद वापस लौट रहे थे तभी उन पर तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के उग्रवादियों ने हमला किया। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दो सुरक्षाकर्मियों की मौत पर दुख जताते हुये कहा कि सरकार मृतकों के परिवार के सदस्यों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी। सोरेन ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘‘इन सुरक्षा कर्मियों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। सरकार नक्सली गतिविधियों को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है।” मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को घायल कर्मी का समुचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
नई सरकार के सामने बड़ी चुनौती
चतरा में बुधवार शाम को पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ पर झारखंड विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी का कहना है, “एक घायल जवान की हालत अब स्थिर है। लेकिन हमने दो जवान खो दिए और यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। नई सरकार के सामने यह एक बड़ी चुनौती होगी।”
Encounter between security forces and naxalites in chatra jharkhand two soldiers martyred
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
श्री सिद्धिविनायक मंदिर कॉरिडोर प्रोजेक्ट का हुआ भूमिपूजन, धूप-गर्मी और बारिश से मिलेगी राहत, देखें तस्वीरें
May 26, 2026 | 11:57 AMTMC नेता जहांगीर खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, चुनावी हिंसा मामले में आज अहम सुनवाई, बढ़ी सियासी हलचल
May 26, 2026 | 11:47 AMछत्रपति संभाजीनगर: बॉटनिकल उद्यान के नाले में बह रहा दूषित पानी, मनपा की दोहरी नीति पर भड़के लोग
May 26, 2026 | 11:45 AMमोदी सरकार के 12 साल पूरे, फडणवीस बोले- भारत अब गर्व और स्वाभिमान के साथ खड़ा
May 26, 2026 | 11:45 AMQuad Summit: मार्को रुबियो बोले- ‘अब सिर्फ बातों तक सीमित नहीं रहा क्वाड बल्कि ठोस कार्रवाई का मंच है’
May 26, 2026 | 11:36 AMAI Pet Translator: अब आपका डॉग खुद बताएगा क्या है परेशानी, चीन की इस नई डिवाइस ने मचाई धूम
May 26, 2026 | 11:35 AMबारिश से पहले सभी काम पूरे करें: नागपुर मनपा ने बढ़ाई तैयारी की रफ्तार, आयुक्त के सख्त निर्देश
May 26, 2026 | 11:32 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














