-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Eenadu Ramoji Film City Founder Ramoji Rao Passed Away Today Morning
ईनाडु और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का आज सुबह निधन
- Written By: राहुल गोस्वामी
ईनाडु और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का आज सुबह हैदराबाद में निधन हो गया है।उन्होंने आज सुबह 4:50 बजे अंतिम सांस ली।

रामोजी राव का निधन
हैदराबाद: तेलंगाना से मिली बड़ी खबर के अनुसार हैदराबाद ईनाडु और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का आज सुबह हैदराबाद में निधन हो गया है। मिली जानकारी के नुसार रामोजी राव का हैदराबाद के स्टार अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्होंने आज सुबह 4:50 बजे अंतिम सांस ली। खबर है कि वह कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें खराब स्वास्थय के चलते बीते 5 जून से अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली
Eenadu & Ramoji Film City founder Ramoji Rao, passed away today morning in Hyderabad, Telangana. Ramoji Rao died while undergoing treatment at Star Hospital in Hyderabad. He took his last breath at 3:45 am. pic.twitter.com/DJGufYRtMP — ANI (@ANI) June 8, 2024
मीडिया जगत की जानी मानी हस्ती एवं रामोजी समूह के अध्यक्ष रामोजी राव 88 वर्ष के थे। रामोजी समूह के चैनल में से एक ईटीवी तेलंगाना के अनुसार राव बीमार थे और पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज चल रहा था। आज सुबह चार बजकर 50 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। राव के पार्थिव शरीर को शहर के बाहरी इलाके में स्थित रामोजी फिल्म सिटी में उनके आवास पर ले जाया गया।
जानकारी दें कि, चेरूकुरी रामोजी राव जिन्हे देश रामोजी राव के नाम से जानता है, आज सुबह हैदराबाद में उनका निधन हो गया है। रामोजी का जन्म 16 नवम्बर 1936 को आंध्रप्रदेश के कृष्णा जिले में एक मध्यमवर्गीय कृषक परिवार में हुआ था।
रामोजी राव आज देश के जाने माने-माने व्यवसायी और मीडिया महारथी थे। इतना ही नही रामोजी राव को भारत का रुपर्ट मर्डोक भी कहा जाता था। वे रामोजी ग्रुप के चैयरमैन थे।जानकारी हो कि, रामोजी ग्रुप में दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियों रामोजी फिल्म सिटी, मार्गदर्शी चिटफंड, ईनाडू तेलुगु अखबार, ईटीवी नेटवर्क, प्रिया फूड्स, डॉल्फिन हॉटल्स, उषाकिरण मूवीज आदि भी शामिल है। रामोजी ग्रुप का मुख्यालय हैदराबाद में स्थित है।बता दें कि, रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद में कई सौ एकड़ में फैली हुई है और यहां अब तक हजारों फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
Eenadu ramoji film city founder ramoji rao passed away today morning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
खेल परियोजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; नागपुर खेल समिति की सभापति ने दिए समय पर काम पूरा करने के निर्देश
Jul 10, 2026 | 01:35 PMRaghav Juyal Birthday Party: शहनाज गिल का हाथ थामे दिखे राघव, वायरल वीडियो ने बढ़ाई डेटिंग की चर्चाएं
Jul 10, 2026 | 01:35 PMMonsoon Tips: बारिश में गुड़, चीनी और नमक को ऐसे करें स्टोर, सीलन से रहेंगे पूरी तरह सुरक्षित
Jul 10, 2026 | 01:32 PMआधी रात गड़चिरोली के चातगांव अस्पताल पहुंचे जिप CEO और कलेक्टर, स्वास्थ्य कर्मियों के उड़े होश
Jul 10, 2026 | 01:32 PMशरद पवार के पाला बदलने की अटकलों से हिला विपक्ष, अगर महायुति में गए तो लोकसभा में पूरी तरह बदल जाएगा नंबर गेम
Jul 10, 2026 | 01:31 PMDhamaal 4 Day 1 Collection: पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही शुरुआत, जानिए 12 बजे तक का हाल
Jul 10, 2026 | 01:31 PMअमरावती में जीरो फैटालिटी डिस्ट्रिक्ट अभियान, सड़क हादसों में मौतें रोकने के लिए पुलिस को विशेष प्रशिक्षण
Jul 10, 2026 | 01:28 PMवीडियो गैलरी

नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM
‘बांकीपुर की जनता हिसाब लेगी’, प्रशांत किशोर का भाजपा पर तीखा हमला | Video
Jul 10, 2026 | 08:23 AM
मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM














