-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Ed Again Sent Summons To Azharuddin He Will Have To Appear Today In The Hca Money Laundering Case
अजहरुद्दीन को ED ने फिर भेजा समन, मनी लॉन्ड्रिंग केस में आज होना होगा पेश
- Written By: राहुल गोस्वामी
भारतीय क्रिकेट टीम के विवादग्रस्त पूर्व कप्तान एवं कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन को हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में ED ने फिर पेश होने के लिए नया समन भेजा है।

अजहरुद्दीन को ED ने फिर भेजा समन
नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के विवादग्रस्त पूर्व कप्तान एवं कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन को हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में ED ने उन्हें आज फिर पेश होने के लिए नया समन जारी किया है।
जानकारी दें कि इससे् पहले बीते 3 अक्टुबर को इस मामले की जांच के सिलसिले में ED के समक्ष पेश नहीं हुए थे। तब 61 वर्षीय पूर्व सांसद को यहां फतेह मैदान रोड पर संघीय एजेंसी के कार्यालय में पेश होने और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया था। जिस पर पूर्व क्रिकेटर ने एजेंसी से और समय मांगा था। ऐसे में ऐजेंसी ने अजहरुद्दीन को आज यानी 8 अक्टूबर को पेश होने के लिए नया समन जारी किया गया था।
जानकारी दें कि यह जांच HCA में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी है। ED ने इस संबंध में पिछले बीते साल नवंबर में छापेमारी की थी। तब HCA के पूर्व पदाधिकारियों के परिसरों पर छापे मारे गए थे जिनमें HCA के पूर्व उपाध्यक्ष एवं क्रिकेटर शिवलाल यादव, कांग्रेस विधायक एवं एचसीए के पूर्व अध्यक्ष गद्दाम विनोद, एचसीए के पूर्व सचिव अरशद अयूब के परिसरों के अलावा ‘एसएस कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड’ नामक कंपनी के कार्यालय और इसके प्रबंध निदेशक (एमडी) सत्यनारायण का आवासीय परिसर शामिल थे।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल में बड़ी कार्रवाई: 89.25 लाख रुपये की 69.5 टन सुपारी जब्त, दो ट्रक पकड़े गए
मनी लॉन्ड्रिंग केस में अशोक खरात की बढ़ीं मुश्किलें,63 बैंक खातों से जुड़े बड़े खुलासे
मुंबई और दुबई में इकबाल मिर्ची परिवार की करोड़ों की संपत्ति जब्त, ईडी का बड़ा एक्शन
ED का डबल अटैक! AAP नेता दीपक सिंगला के घर पर छापा, दिल्ली से गोवा तक मची खलबली
ऐसी खबर है कि HCA अध्यक्ष के रूप में अजहरुद्दीन के कार्यकाल के दौरान उनकी भूमिका एजेंसी की जांच के दायरे में है।अजहरुद्दीन की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। उन्होंने पिछले साल तेलंगाना विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वे इसमें हार गए थे। वित्तीय अनियमितता का यह मामला तेलंगाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) द्वारा HCA के 20 करोड़ रुपये के कथित आपराधिक दुरुपयोग के संबंध में दर्ज की गईं तीन प्राथमिकी और आरोपपत्रों से संबंधित है।
इस बाबत ED ने अपने पहले बयान में कहा था कि, ‘‘आरोपपत्र में हैदराबाद के उप्पल में निर्मित राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम के लिए डीजल जेनरेटर, अग्निशमन प्रणाली और छतरियों की खरीद में गंभीर अनियमितताओं के आरोप हैं।”
वहीं पुलिस के आरोपपत्र के अनुसार, समयसीमा के बावजूद कई कार्यों में अत्यधिक देरी हुई, जिससे लागत और बजट में बढ़ोतरी होने से एचसीए को नुकसान हुआ। एजेंसी ने आरोप लगाया है कि ऐसा पाया गया कि HCA के पदाधिकारियों ने लोगों के साथ मिलीभगत करके, उचित निविदा प्रक्रियाओं का पालन किए बिना और कई मामलों में ‘कोटेशन’ प्राप्त होने से पहले ही पसंदीदा ठेकेदारों को बाजार दरों से अधिक कीमत पर विभिन्न निविदाएं और कार्य आवंटित किए।
पुलिस कि मानें तो न इन पदाधिकारियों में एचसीए के तत्कालीन सचिव, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष तथा अन्य शामिल हैं। तब यह भी कहा गया था कि कई ठेकेदारों को अग्रिम भुगतान किया गया, जबकि उन्होंने कोई काम ही नहीं किया था। वहीं ED ने कहा था कि पिछले साल की गई छापेमारी में डिजिटल उपकरण, ‘‘अपराध साबित करने वाले” दस्तावेज और 10.39 लाख रुपये जब्त किए गए थे। जो रुपये जब्त किए गए उसके लेनदेन के बारे में कोई भी हिसाब नहीं था।
बताते चलें भारतीय क्रिकेट टीम के विवादग्रस्त पूर्व कप्तान एवं कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन ने साल 2009 में उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद लोकसभा सीट से जीत के साथ अपनी राजनीतिक पारी आगाज किया था। वह तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (TPCC) के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं।
Ed again sent summons to azharuddin he will have to appear today in the hca money laundering case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जौनपुर के कपड़ा शोरूम में भीषण अग्निकांड: शॉर्ट सर्किट से मची तबाही; घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू
Jun 28, 2026 | 11:44 AMICC का बड़ा एलान! महिला T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए इन 8 टीमों को मिली सीधी एंट्री, देखें पूरी लिस्ट
Jun 28, 2026 | 11:32 AM‘मुझे कमरे में बंद कर दिया गया’, फीस मांगना पड़ा भारी! मिर्जापुर फिल्म के इस एक्टर ने किया खुलासा
Jun 28, 2026 | 11:31 AMकवच-14.0 अभियान का असर, राजधानी में 16 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों के नशे का खुलासा
Jun 28, 2026 | 11:30 AMअयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने एक साथ आठों आरोपियों के घर पर मारा छापा
Jun 28, 2026 | 11:26 AMFood For Skin: बढ़ती उम्र और फाइन लाइन्स को रोकना चाहते हैं, तो डाइट में शामिल करें ये 5 देसी सुपरफूड्स
Jun 28, 2026 | 11:23 AMपुणे मनपा के सर्वर रूम से प्रॉपर्टी टैक्स डेटा वाली हार्ड डिस्क गायब, डेटा सुरक्षा पर उठे सवाल
Jun 28, 2026 | 11:09 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM














