Delhi-NCR में फिर आया भूकंप, लोगों में दहशत

Earthquake in Taiwan
ताइवान में महसूस किए गए भूकंप के कई झटके, 6.1 रिक्टर रही तीव्रता
Published on
Updated on

नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर में रविवार (15 अक्टूबर) को शाम 4 बजे के करीब भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। हालांकि, अभी तक इसमें किसी भी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

इससे पहले 3 अक्टूबर को दिल्ली के आसपास इसी तरह के तेज झटके महसूस किए गए थे। उस वक्त नेपाल में 6.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। भूकंप के झटके लखनऊ और बरेली में भी महसूस किए गए थे।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया कि हरियाणा के फरीदाबाद में शाम 4:08 बजे भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 थी।

अफगानिस्तान में भूकंप से भारी तबाही

गौरतलब है कि पश्चिमी अफगानिस्तान (Afghanistan) में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई। इससे पहले बीते शुक्रवार को भी अफगानिस्तान में भूकंप आया था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 थी। तब भारतीय समयानुसार सुबह तकरीबन 6:39 बजे अफगानिस्तान में 50 किलोमीटर की गहराई पर भूकंप के झटके महसूस किए गए था। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ था।

वहीं इससे पहले 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान में 6.1 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था। हालांकि तब इस हादसे में इस हमले में 4000 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी और हजारों इमारतें नष्ट हो गईं थीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com