Delhi Metro की सेवाएं Holi के दिन दोपहर ढाई बजे से होंगी शुरू

Delhi metro
Delhi metro File Photo
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली. दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) की सेवाएं होली के दिन दोपहर ढाई बजे से शुरू होंगी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। रंगों का त्योहार आठ मार्च को मनाया जाएगा।

डीएमआरसी (DMRC) ने एक बयान में कहा, "होली के त्योहार के दिन यानी आठ मार्च, 2023 (बुधवार) को रैपिड मेट्रो/एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 14:30 बजे (दोपहर 2:30 बजे) तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।"

https://twitter.com/ANI/status/1632719247112560642?cxt=HHwWhICz4abgyqgtAAAA

बयान में कहा गया है कि मेट्रो ट्रेन सेवाएं उस दिन सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी। अधिकारियों ने बताया कि आठ मार्च को दोपहर 2:30 बजे के बाद मेट्रो फीडर बस सेवाएं भी पूर्ववत शुरू हो जाएंगी। (एजेंसी)

Navbharat Live
navbharatlive.com