कंझावला केस में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कहा-'पता था कि अंजलि कार के नीचे फंसी है लेकिन...'

kanjhawala
File Pic
Published on: 
Updated on: 

नयी दिल्ली: दिल्ली (Delhi Kanjhawala Car Accident) के कंझावला केस में बड़ा खुलासा हुआ है। 20 साल की अंजलि सिंह (Anjali Singh) को ड्राइवर 12 किलोमीटर तक घसीटा गया था। इस हादसे में अंजलि की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस बीच इन आरोपियों ने जांच के दौरान एक बड़ा खुलासा किया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बताया है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी को यह भी पता था कि हादसे के बाद अंजलि कार के नीचे फंसी हुई थी। हालांकि, डर के मारे उसने कार नहीं रोकी। दिल्ली पुलिस की ओर से कहा गया है कि आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया है कि वे यू-टर्न ले रहे थे ताकि अंजलि नीचे गिर जाए।

इस बीच अंजलि (Anjali Singh) की दोस्त निधि ने दावा किया कि हादसे से पहले अंजलि ने शराब का सेवन किया था। हालांकि, इससे इनकार करते हुए अंजलि की मां ने दावा किया है कि दुर्घटना एक साजिश थी। अंजलि की मां ने कहा, "मैं निधि को नहीं जानती और न ही मैं कभी उससे मिली। अंजलि ने कभी शराब नहीं पी। साथ ही अंजलि कभी भी शराब पीकर घर नहीं आती थी। अगर निधि वास्तव में अंजलि की दोस्त थी, तो वह दुर्घटना के बाद क्यों चली गई? यह हादसा एक साजिश है। अंजलि की मां ने मांग की, "निधि की जांच की जानी चाहिए।"