- Hindi News »
- India »
- Delhi Government Starts Pothole Free Roads Campaign
दिल्ली सरकार का गड्ढा मुक्त अभियान, सुबह सड़क पर उतर कर सीएम आतिशी ने किया निरीक्षण
- Written By: दीपिका पाल
आज सोमवार को दिल्ली सरकार ने सड़कों का गड्ढा मुक्त अभियान शुरु किया है। इसके निरीक्षण के सुबह 6 बजे से मुख्यमंत्री आतिशी समेत मंत्री सड़कों पर उतरें। इस दौरान निरीक्षण करने के साथ ही दिवाली से पहले राजधानी को गड्ढा मुक्त कराने की तैयारी शुरु कर दी है।

दिल्ली में गड्ढा मुक्त अभियान( सौ.सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारत की राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री आतिशी के आते ही नए कार्य शुरु हो गए है इस प्रक्रिया के तहत ही आज सोमवार को दिल्ली सरकार ने सड़कों का गड्ढा मुक्त अभियान शुरु किया है। इसके निरीक्षण के सुबह 6 बजे से मुख्यमंत्री आतिशी समेत मंत्री सड़कों पर उतरें। इस दौरान निरीक्षण करने के साथ ही दिवाली से पहले राजधानी को गड्ढा मुक्त कराने की तैयारी शुरु कर दी है। इसे लेकर दिल्ली के कई इलाकों में कार्य कराने को लेकर सभी मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
मुख्यमंत्री आतिशी ने किया था ऐलान
बताते चलें कि, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बीते दिन रविवार को ही सुबह 6 बजे से सभी मंत्री और विधायक, अधिकारी सड़कों पर जाने औऱ निरीक्षण करने की बात कही थी। इस अभियान के तहत एक सप्ताह में PWD की 1400 किलोमीटर की सड़क पर एक-एक मीटर का निरीक्षण मंत्रियों द्वारा किया जाएगा जिसकी शुरुआत आज 30 सितंबर से हो गई है। निरीक्षण के बाद पीडब्ल्यूडी को इन सड़कों को गड्ढों को मुक्त करने का लक्ष्य दिया गया है। इस मामले में पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आतिशी को पत्र लिखा था। इसमें कहा था कि, वे दिल्ली की खराब सड़कों को ठीक कराने के लिए अभियान शुरु करें। इसके बाद आतिशी सरकार ने इस बात पर अमल करते हुए अभियान की शुरुआत की है।
सम्बंधित ख़बरें
शिवराज सिंह चौहान ने 22 राज्यों के कृषि मंत्रियों की ली बैठक, 1 से 30 जून तक देशभर में चलेगा खेत बचाओ अभियान
कौन हैं हर्ष मल्होत्रा? जिन्हें BJP ने सौंपी दिल्ली की कमान, गौतम गंभीर की सीट पर लड़ा था चुनाव
बीजेपी का बड़ा फेरबदल, दिल्ली समेत चार राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को राजधानी की कमान
CM बनने के बाद थलपति विजय की PM मोदी से पहली मुलाकात, 25 मिनट की मीटिंग में तमिलनाडु के लिए क्या मांगा?
#WATCH दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, ” दो दिन लगातार मैंने और AAP पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों के सड़का का निरीक्षण किया। दिल्ली की सड़कों का बहुत बुरा हाल है जगह-जगह टूटी हुई हैं। अरविंद केजरीवाल… https://t.co/Rb4XAzAAWu pic.twitter.com/mIpZj0ici8 — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 30, 2024
जानिए किन इलाकों में कौन करेगा निरीक्षण
बताते चलें कि, मुख्यमंत्री आतिशी ने राजधानी के इलाकों की जिम्मेदारी सभी मंत्रियों को सौंप दी है जो सिलसिलेवार इसका निरीक्षण करेंगे।
सीएम आतिशी- साउथ और साउथ ईस्ट दिल्ली.
सौरभ भारद्वाज- ईस्ट दिल्ली
गोपाल राय- नॉर्थ ईस्ट दिल्ली.
कैलाश गहलोत- वेस्ट और साउथ वेस्ट दिल्ली.
मुकेश अहलावत- नोर्थ और नोर्थ वेस्ट दिल्ली.
इमारन हुसैन- सेंट्रल और नई दिल्ली.
सीएम आतिशी खुद कालकाजी में सड़क का निरीक्षण करेंगी.
पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, मंत्री सौरभ भारद्वाज पटपड़गंज में निरीक्षण करेंगे.
मंत्री गोपाल राय यमुना विहार में सड़क का निरीक्षण करेंगे.
कैलाश गहलोत मित्राऊं गांव में सड़क का निरीक्षण करेंगे.
इमरान हुसैन पहाड़गंज में सड़क का निरीक्षण करेंगे.
मुकेश अहलावत कनिष्का वाटिका में सड़क का निरीक्षण करेंगे।
Delhi government starts pothole free roads campaign
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Weekly Horoscope 31 May to 06 June 2026: गुरु का बड़ा राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
May 30, 2026 | 06:12 PM‘बहुत साफ और शानदार है’, हैदराबाद मेट्रो में सफर कर ब्रिटिश व्लॉगर हुआ इंप्रेस, वीडियो वायरल
May 30, 2026 | 06:09 PMइंजन ऑयल नकली निकला तो खाते से उड़ गए पैसे, इन 3 तरीकों से तुरंत करें पहचान
May 30, 2026 | 06:07 PM20 लाख के लोन के लिए बेटे ने जिंदा पिता को कागजों में मरा दिखाया, खुद के अंतिम संस्कार की भी बनवाई फर्जी रसीद
May 30, 2026 | 06:06 PMमराठा Vs ओबीसी: मनोज जरांगे के अनशन पर लक्ष्मण हाके का पलटवार, कहा- हक छीना तो करेंगे महाआंदोलन
May 30, 2026 | 06:03 PMIndore News: फेसबुक पर भाई बनकर ठगा, सोना भेजने का झांसा देकर महिला से ठगे 12.50 लाख रुपए
May 30, 2026 | 05:47 PMMasoom The New Generation News: शेखर कपूर-एआर रहमान की जोड़ी फिर से करेगी कमाल, मासूम द न्यू जेनरेशन का ऐलान
May 30, 2026 | 05:45 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














