-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Delhi Earthquake Earthquake Tremours Were Again Felt In Delhi On Wednesday At Around 446 Pm
दिल्ली में एक बार फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर रही 2.7 की तीव्रता
- Written By: किर्तेश ढोबले

File Pic
नई दिल्ली: दिल्ली में बुधवार को शाम 4 बजकर 42 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर 2.7 तीव्रता का भूकंप आया था। केंद्र के मुताबिक, भूकंप का झटका बुधवार अपराह्न चार बजकर 42 मिनट पर महसूस किया गया और इसका केंद्र पश्चिमी दिल्ली में धरातल से पांच किलोमीटर नीचे था। यह दिल्ली में एक महीने में चौथा झटका है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली एनसीआर में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.6 थी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान और हरियाणा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
Earthquake of Magnitude:2.7, Occurred on 22-03-2023, 16:42:35 IST, Lat: 28.66 & Long: 77.03, Depth: 5 Km ,Location: 17km WNW of New Delhi, India for more information Download the BhooKamp App https://t.co/fcjrL6M4Lb@Indiametdept @ndmaindia @Dr_Mishra1966 @DDNational @Ravi_MoES pic.twitter.com/20aQlnIS8f — National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) March 22, 2023
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में मंगलवार देर रात 12 बजकर 51 मिनट पर 2.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इससे पहले, मंगलवार रात 10 बजकर 17 मिनट पर राज्य में 6.6 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसका केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में 156 किलोमीटर की गहराई में था। अधिकारियों ने बताया कि शिमला, मंडी और कई अन्य स्थानों पर लोग डरकर अपने घरों से बाहर निकल आए, लेकिन अभी तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
Delhi Earthquake: दिल्ली में भूकंप के तेज झटके, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में भी हिली धरती; घरों से बाहर निकले लोग
भारत में भयावह तबाही की आहट! एक महीने में तीसरी बार कांपा दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर, दहशत में लोग
Delhi Earthquake: रिक्टर स्केल पर सिर्फ 4.0 मापी गई तीव्रता, पर हिलने लगी थी पूरी बिल्डिंग; यहां देखें दिल्ली भूकंप का वीडियो
भूकंप से 12 लोगों की मौत
बीते दिन भारत के अलावा, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, कजाकिस्तान और चीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। अफगानिस्तान में 6.8 कि तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप से पाकिस्तान और अफगानिस्तान में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 250 के करीब लोग घायल हो गए।
पाकिस्तान के रावलपिंडी, क्वेटा, पेशावर, कोहट, लक्की मरवट, गुजरांवाला, गुजरात, सियालकोट, कोट मोमिन, मढ़ रांझा, चकवाल, कोहाट और गिलगित-बाल्टिस्तान में झटके महसूस किए गए थे। अफगानिस्तान से लगे खैबर पख्तूनख्वा में भूकंप से 9 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 2 महिला और 2 बच्चे भी शामिल हैं।
Delhi earthquake earthquake tremours were again felt in delhi on wednesday at around 446 pm
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














