अगले शुक्रवार से अग्निपथ योजना के तहत होगी भर्ती, रक्षा मंत्री ने कहा युवा शुरू करें तैयारी

Indian army
File Photo
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में अग्निपथ योजना के सेना भर्ती फैसले को लेकर भले ही उग्र विरोध की खबर आ रही है, लेकिन सरकार ने भर्ती करवाने के लिए कमर कस ली है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मीडिया से कहा कि, युवा शांति बनाए रखें और भर्ती ले लिए अपनी तैयारी शुरू कर दें। अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती की प्रक्रिया कुछ ही दिनों में प्रारंभ होने वाली है। उन्होंने आगे कहा, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सदा युवाओं और देश के बारे में सोचते हैं। हमारी सरकार को युवाओं के प्रति उनके प्रति संवेदनशीलता और युवाओं के भविष्य की चिंता के लिए अग्निपथ जैसी महत्वपूर्ण योजना शुरू करने के लिए दिल से आभार व धन्यवाद देता हूं। वही एयर चीफ मार्शल द्वारा दिए एक बयान में कहा गया कि, अगले शुक्रवार से अग्निवीर योद्धाओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

गौरतलब है कि, देश के सेना प्रमुख जनरल मनोज पाण्डेय ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि, अग्निपथ योजना के तहत 2022 में भर्ती के लिए 21 साल की जगह अब 23 साल उम्र तक के युवा भर्ती हो सकेंगे। बीते कोविड-19 के चलते सरकार ने उम्र की सीमा में यह छूट दी है। इससे निश्चित ही देश के युवा को सीधा फायदा मिलेगा। यह उम्र की छूट 2022 के भर्ती के लिए रहेगा। इसी बीच देश के पहले एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने एक और बड़ी खुशखबरी दी है। उनके अनुसार आगामी शुक्रवार अर्थात 24 जून से अग्निपथ के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जिसके लिए इच्छुक युवा अपनी तैयारी अभी से करना शुरू करदें।

Koo App
Raksha Mantri Shri Rajnath Singh stated that the government, on the directions of Prime Minister Shri Narendra Modi, has increased the age limit for the recruitment of Agniveers from 21 years to 23 years for the recruitment cycle of 2022. Read more here: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1834767 #Agnipath #Agniveer #AgnipathRecruitmentScheme
View attached media content
-Spokesperson Ministry of Defence (@SpokespersonMoD)17 June 2022
इसके अलावा देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि, इस अग्निपथ योजना से देश के बड़ी संख्या में युवाओं को लाभ मिलेगा। देश की सेवा करते हुए उनके दिल में और राष्ट्रभक्ति की अलख जगेगी। कोरोना महामारी के चलते पिछले दो साल से सेना में भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई थी, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘अग्निपथ योजना’ में उन युवाओं की चिंता करते हुए 2022 की भर्ती में 2 वर्ष की उम्र सीमा में सहूलियत देते हुए 21 से 23 साल की उम्र सीमा कर दी है। जिससे निश्चित ही युवा लाभान्वित होगें।