चोटिल क्रिकेटर ऋषभ पंत से मिले DDCA के डायरेक्टर, अभी नहीं होंगे एयरलिफ्ट

rishabh-pant
Pic: Social Media
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली. जहां फिलहाल टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) बीते शुक्रवार को हुए सड़क हादसे के बाद फिलहाल देहरादून में अपना इलाज करवा रहे हैं। वहीं आज पंत को लेकर DDCA के डायरेक्टर श्याम शर्मा  ने बड़ा अपडेट देते हुए कहा कि, फिलहाल उन्हें एयरलिफ्ट करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

DDCA के डायरेक्टर श्याम शर्मा ने कहा कि, "फिलहाल ऋषभ ठीक हैं और खुश भी हैं। वे फिलहाल इलाज के लिए यहीं रहेंगे और उन्हें अभी एयरलिफ्ट करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। हां उन्हें थोडा दर्द जरुर है, लेकिन उन्होंने मुझसे स्माइल करते हुए अच्छे से पूरे होशोहवास में बात की है।" उन्होंने आगे कहा कि, "ऋषभ ने मुझे बताया कि, वे दुर्घटना के दौरान अपनी कार को एक गड्ढे से बचाने की कोशिश कर रहे थे।"  

जानकारी दें कि इससे पहले DDCA के निदेशक श्याम शर्मा ने सुबह बताया था कि, “दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) की एक टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी के लिए मैक्स अस्पताल देहरादून जा रही है, यदि आवश्यक हुआ तो हम उन्हें दिल्ली में स्थानांतरित कर देंगे और संभावना अधिक है कि, हम उन्हें प्लास्टिक सर्जरी के लिए दिल्ली ले जाएंगे।”

गौरतलब है कि, पंत एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे और उनका यहां के इस अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। ऋषभ पंत बीते शुक्रवार तड़के अपनी मर्सीडीज बेंज कार से देहरादून जा रहे थे, तभी दिल्ली-देहरादून मार्ग पर झपकी लगने के कारण उनकी कार सड़क पर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसमें आग लग गई। पंत कार का शीशा तोड़कर बाहर निकले और अपनी जान बचाई। हादसे में पंत के सिर, पीठ और पैर में चोटें आई हैं। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि पंत की हालत स्थिर है।

Navbharat Live
navbharatlive.com