

नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग प्रमुख स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने अपने पिता पर बचपन में यौन उत्पीड़न (sexual harassment) का आरोप लगाते हुए अपनी आपबीती सुनाई। अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा की जब मैं बच्ची थी तब मेरे पिता ने मेरा यौन उत्पीड़न किया था। वह मुझे मारते थे, मैं बिस्तर के नीचे छिप जाती थी। उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ लोग एक जापानी महिला (Japanese woman) को होली का रंग लगा रहे थे, वह परेशान महसूस कर रही थी, उसके साथ छेड़छाड़ हो रही थी। वह मदद के लिए चिल्ला रही थी। वे लोग नहीं रुके। हम दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। उन लोगों की पहचान की जानी चाहिए और उन्हें जेल के पीछे रखा जाना चाहिए।
दिल्ली में महिलाओं के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि मुझसे पहले जो अध्यक्ष थीं, उन्होंने 8 साल में केवल एक केस की सुनवाई की, हमने पिछले 6 साल में 1 लाख से ज़्यादा केस सुनें। 181 Women Helpline पर रोज़ 2000-4000 कॉल्स आती हैं, लाखों बच्चियों को सीधी मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक जिंदा हूं लड़ती रहूंगी।
https://twitter.com/ANI/status/1634498251805032448
https://twitter.com/ANI/status/1634502521149431808
जापानी महिला को होली का रंग लगाने के मामले में वायरल हुए वीडियो को लेकर उन्होंने ट्वीट किया कि जितनी बार ये वीडियो देख रही हूँ, उतनी बार खून खौल रहा है। चाहे कुछ हो जाए इनमें से किसी को नहीं छोड़ूँगी, हम सुनिश्चित करेंगे इनमें से एक एक लफ़ंगा सलाख़ों के पीछे पहुँचेगा।