दलाई लामा के दौरे के बीच बोधगया में सुरक्षा ‘अलर्ट‘, पुलिस ने जारी किया चीनी महिला का ‘स्केच'

Dalai Lama's visit Security alert in Bodh Gaya police search for Chinese woman
Published on: 
Updated on: 

बोधगया: बिहार (Bihar) के बोधगया (Bodh Gaya) में तिब्बती अध्यात्म गुरु दलाई लामा (Dalai Lama) की यात्रा के बीच चीन की एक महिला की तलाश में जुटी पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह सुरक्षा ‘अलर्ट' (Security Alert) जारी किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चीन की महिला सोंग शियाओलन का ‘स्केच' जारी किया है।

पुलिस ने मीडिया के साथ महिला के पासपोर्ट और वीजा का विवरण भी साझा किया। हालांकि, तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पुलिस महिला की तलाश क्यों कर रही है। अधिकारी के मुताबिक, महाबोधि मंदिर परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और श्रद्धालुओं की भी तलाशी ली जा रही है।

दलाई लामा ने बोधगया में बृहस्पतिवार सुबह एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “यदि आप आस्तिक हैं, तो आपको दूसरों के बारे में सोचना चाहिए।” तिब्बती अध्यात्म गुरु ने कहा, “हम सभी ने इंसान के रूप में जन्म लिया है और मैं जहां भी रहूंगा, मानवता के लिए काम करता रहूंगा।”(एजेंसी)